Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

हाई कोर्ट में जज बनने का सुनहरा मौका… 119 पदों पर वैकेंसी, जानें सैलेरी से लेकर अप्लाई तक पूरा प्रोसेस

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से जारी 119 रिक्तियों में सीधी भर्ती के तहत 96 पदों पर ट्रांसफर के जरिए 23 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

Image Source- IANS
Loading Ad...

हाई कोर्ट में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 119 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है. इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है. 

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से जारी 119 रिक्तियों में सीधी भर्ती के तहत 96 पदों पर ट्रांसफर के जरिए 23 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

सीधी भर्ती के 96 पदों में ओपन कॉम्पिटिशन के 39 पद हैं इनमें से 13 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. 

Loading Ad...

वहीं 3 पद द्विव्यांग कोटे के लिए आरक्षित है. जिसमें कम दिखना, मूक बधिर, मानसिक विकलांगता शामिल है.

Loading Ad...

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 9 पद हैं इनमें से 3 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. 

पिछड़ा वर्ग (ग्रुप-ए) के 7 (2 महिलाओं के लिए)
पिछड़ा वर्ग (ग्रुप-बी) के 10 (3 महिलाओं के लिए)
पिछड़ा वर्ग (ग्रुप-सी) का 1
पिछड़ा वर्ग (ग्रुप-डी) के 6 (2 महिलाओं के लिए)
पिछड़ा वर्ग (ग्रुप-ई) के 4 (1 महिला के लिए)
एससी ग्रुप-I का 1, एससी ग्रुप-II के 7 (2 महिलाओं के लिए) एससी ग्रुप-III के 6 (2 महिलाओं के लिए) और एसटी के 6 (2 महिलाओं के लिए) पद शामिल हैं.

Loading Ad...

ट्रांसफर के जरिए सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 23 पदों पर नियुक्ति वाले रिक्तियों में ओपन कॉम्पिटिशन के 18, एससी ग्रुप-I का 1, एससी ग्रुप-III का 1 और एसटी के 3 पद शामिल हैं.

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर तक तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं.

पद पर आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

Loading Ad...

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री होनी चाहिए. आवेदकों की अधिकतम आयु सीधी भर्ती के पदों के लिए 35 वर्ष और ट्रांसफर के जरिए नियुक्ति वाले पोस्ट के लिए 48 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आवेदन के लिए आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट https://aphc.gov.in/recruitments.php पर विजिट कर सकते हैं. 

आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो ओपन कैटेगरी (जनरल)/ईडब्ल्यूएस/पिछड़ा वर्ग के लिए 1,500 रुपए और एसी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 750 रुपए तय किया गया है.

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, नहीं चाहिए लॉ वाली डिग्री, जानें सैलरी और अप्लाई करने का प्रोसेस

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, स्क्रीनिंग टेस्ट (कंप्यूटर आधारित परीक्षा), लिखित परीक्षा, मौखिक परीक्षा (वाइवा-वोस) और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 77,840 से 1,36,520 रुपए के बीच प्रति माह होगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...