Advertisement
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोने के दाम ने चौंकाया, चांदी भी 2 लाख के पार! खरीदने से पहले चेक करें रेट
Gold-Silver Price: मान्यता है कि धनतेरस पर की गई खरीदारी घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आती है... अगर आप भी आज यानी 6 नवंबर, शुक्रवार को सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले इनके ताजा भाव जरूर जान लें.
Advertisement
Gold-Silver Today Price: धनतेरस का त्योहार हो और सोने-चांदी की खरीदारी की बात न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है...इस खास मौके पर लोग अपनी पसंद और बजट के हिसाब से सोने-चांदी के गहने, सिक्के और बर्तन खरीदना पसंद करते हैं... मान्यता है कि धनतेरस पर की गई खरीदारी घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आती है... अगर आप भी आज यानी 6 नवंबर, शुक्रवार को सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले इनके ताजा भाव जरूर जान लें... खास बात यह है कि वायदा बाजार और स्थानीय सर्राफा बाजार में कीमतों का अंतर देखने को मिल रहा है...
MCX पर सोना-चांदी खरीदना पड़ रहा है सस्ता
कमोडिटी बाजार यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतें फिजिकल मार्केट के मुकाबले कम नजर आ रही हैं... दिसंबर डिलीवरी वाला सोने का वायदा भाव करीब 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है... वहीं चांदी का वायदा भाव करीब 1.87 लाख रुपये प्रति किलो है... दूसरी ओर, स्थानीय सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना करीब 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर बिक रही है.... ऐसे में खरीदारी से पहले दोनों बाजारों के भाव की तुलना करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है...
Advertisement
Advertisement
दिल्ली समेत बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव
देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है... दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है...अहमदाबाद और वडोदरा में इसका भाव 1,46,080 रुपये है... वहीं मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे और कोयंबटूर में 24 कैरेट सोना 1,46,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है...
Advertisement
22 और 18 कैरेट सोने के ताजा रेट
अगर आप गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो 22 और 18 कैरेट सोने के भाव भी जान लीजिए... दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,010 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 1,09,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है... अहमदाबाद और वडोदरा में ये भाव क्रमशः 1,33,910 रुपये और 1,09,580 रुपये हैं..मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 22 कैरेट सोना 1,33,860 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है...
आपके शहर में चांदी कितने रुपये किलो मिल रही है?
Advertisement
धनतेरस पर चांदी खरीदने वालों के लिए भी बाजार से अहम जानकारी सामने आई है... दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ में एक किलो चांदी का भाव 2,10,100 रुपये है... वहीं चेन्नई, हैदराबाद, कोयंबटूर और केरल में एक किलो चांदी 2,09,900 रुपये पर बिक रही है...
यह भी पढ़ें
खरीदारी से पहले रखें ध्यान: सोना-चांदी खरीदते समय सिर्फ बाजार भाव देखकर फैसला न करें... ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज, GST और अन्य शुल्क भी जुड़ सकते हैं... इसलिए दुकानदार से अंतिम कीमत जरूर पूछें और हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहने खरीदें..