Advertisement
जेब पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ! Yamaha के स्कूटर पर मिल रहा शानदार फेस्टिव ऑफर
Yamaha Offer: यामाहा के 125cc स्कूटर खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए भी ऑफर दिया जा रहा है. कंपनी के लोकप्रिय स्कूटर्स Yamaha Fascino 125 और Yamaha RayZR 125 पर ग्राहकों को 3,399 रुपये तक के इंश्योरेंस बेनिफिट्स मिलने की जानकारी दी गई है.
Advertisement
Yamaha: त्योहारों का मौसम आते ही कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर पेश करती हैं. खासकर गाड़ियों की खरीदारी करने वालों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है, क्योंकि इस दौरान कंपनियां छूट और फाइनेस से जुड़े कई फायदे देती हैं.. इसी कड़ी मे यामाहा (Yamaha) ने भी अपने कुछ पॉपुलर स्कूटर्स और बाइक्स पर फेस्टिव ऑफर्स पेश किए हैं.इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को इंश्योरेंस बेनिफिट्स के साथ कम डाउन पेमेंट पर गाड़ी खरीदने का विकल्प मिल रहा है. ऐसे में अगर आप भी नया स्कूटर या बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इन ऑफर्स के बारे में जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है...
Yamaha के इन स्कूटर्स पर मिल रहा फायदा
यामाहा के 125cc स्कूटर खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए भी ऑफर दिया जा रहा है. कंपनी के लोकप्रिय स्कूटर्स Yamaha Fascino 125 और Yamaha RayZR 125 पर ग्राहकों को 3,399 रुपये तक के इंश्योरेंस बेनिफिट्स मिलने की जानकारी दी गई है. इसके अलावा, इन स्कूटर्स को 2,499 रुपये की शुरुआती डाउन पेमेंट पर खरीदने का विकल्प भी बताया गया है. कम डाउन पेमेंट का फायदा उन लोगों को मिल सकता है, जो एक साथ ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते. हालांकि, गाड़ी की कीमत, लोन की मंजूरी और EMI जैसी शर्तों के आधार पर वास्तविक खर्च अलग हो सकता है.
Advertisement
Yamaha की बाइक्स पर भी खास ऑफर
Advertisement
स्कूटर के अलावा यामाहा की कुछ बाइक्स पर भी फेस्टिव फायदे दिए जा रहे हैं. कंपनी की Yamaha FZ सीरीज पर 5,999 रुपये तक के इंश्योरेंस बेनिफिट्स की जानकारी सामने आई है.. वहीं, इन बाइक्स को 3,900 रुपये की शुरुआती डाउन पेमेंट पर खरीदने का विकल्प बताया गया है.
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का शानदार मौका! Tata Harrier EV पर लाखों का डिस्काउंट
Advertisement
अगर आपको स्पोर्ट्स बाइक पसंद है, तो Yamaha XSR 155, R15 और MT-15 जैसे मॉडल भी आपके लिए विकल्प हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, XSR 155 पर 5,555 रुपये तक के इंश्योरेंस बेनिफिट्स मिल सकते हैं. इन स्पोर्ट्स बाइक्स के लिए 4,999 रुपये की शुरुआती डाउन पेमेंट का विकल्प भी बताया गया है.
ऑफर लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
यामाहा के इन ऑफर्स का फायदा लेने से पहले अपने नजदीकी अधिकृत शोरूम पर जाकर पूरी जानकारी जरूर लें. ध्यान रखें कि कम डाउन पेमेंट का मतलब यह नहीं है कि गाड़ी कम कीमत में मिल रही है. इसके अलावा, EMI, ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और इंश्योरेंस की शर्तों को समझना भी जरूरी है.यह भी पता कर लें कि आपके पसंदीदा मॉडल पर ऑफर उपलब्ध है या नहीं और इसकी वैधता कितने समय तक है.अलग-अलग शहरों और डीलरशिप पर ऑफर की शर्तें अलग हो सकती हैं..
Advertisement
अगर आप इस त्योहारी सीजन में नया स्कूटर या बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यामाहा के इन ऑफर्स पर विचार कर सकते हैं.. लेकिन खरीदारी करने से पहले कुल कीमत और हर महीने की EMI का हिसाब जरूर लगाएं, ताकि आपका बजट भी बना रहे और नई गाड़ी खरीदने का सपना भी पूरा हो सके
यह भी पढ़ें