Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

250KM तक की रेंज, बड़े पहिये और स्मार्ट फीचर्स! लॉन्च हुआ VLF Strada स्कूटर; कीमत जानें

VLF Strada Launch: VLF ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Strada लॉन्च किया है. यह स्कूटर दो वेरिएंट्स में आता है और इसमें बड़ी बैटरी, डिजिटल डिस्प्ले और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए पेश किया है, जो रोजाना आने-जाने के लिए स्टाइलिश और इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं.

Image Source: VLF Starda website
Loading Ad...

VLF Strada Launch: भारत में EV स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है. यही वजह है कि कंपनियां लगातार नए मॉडल बाजार में उतार रही हैं. इसी कड़ी में VLF ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Strada लॉन्च किया है. यह स्कूटर दो वेरिएंट्स में आता है और इसमें बड़ी बैटरी, डिजिटल डिस्प्ले और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए पेश किया है, जो रोजाना आने-जाने के लिए स्टाइलिश और इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं.

दो वेरिएंट्स में आया VLF Strada

VLF Strada को City और Max नाम के दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इसके City वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,19,999 रुपये है.इसमें 2.16 kWh की रिमूवेबल LFP बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज होने पर 130 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है.

Loading Ad...

वहीं, इसके Max वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,55,499 रुपये रखी गई है. इसमें 4.32 kWh की दो रिमूवेबल बैटरियां मिलती हैं. कंपनी का दावा है कि यह वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर तक की IDC रेंज दे सकता है. हालांकि, असल रेंज सड़क, ट्रैफिक और चलाने के तरीके के हिसाब से अलग हो सकती है.

Loading Ad...

2 करोड़ से ज्यादा कीमत, 5.5 सेकंड में 100 की रफ्तार! रणवीर की नई BMW i7 में क्या है खास?

बड़े पहियों और स्टाइलिश डिजाइन पर फोकस

Loading Ad...

VLF Strada की खास बात इसके बड़े अलॉय व्हील्स हैं. इसमें आगे 16 इंच और पीछे 14 इंच के पहिये दिए गए हैं. इसके अलावा, स्कूटर में ट्विन-बीम प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, स्पोर्टी विंडशील्ड, दो हिस्सों वाली सीट और सामान रखने के लिए इंटीग्रेटेड रैक मिलता है. इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 175 मिमी और सीट की ऊंचाई 780 मिमी है.

स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन की जानकारी देती है. इसके अलावा, इसमें की-लेस एंट्री, रोशनी वाला इग्निशन और मोबाइल चार्ज करने के लिए USB Type-A और Type-C पोर्ट मिलते हैं.

Loading Ad...

चार रंगों में खरीदने का विकल्प

VLF Strada को Carbonio Black, Urbano Silver, Luna White और Titanio Grey रंगों में पेश किया गया है. इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं.. खरीदने से पहले अपने शहर में उपलब्धता, डिलीवरी और वारंटी की जानकारी जरूर जांच लें...

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...