Advertisement
नई कार पर बड़ी बचत! Tata-Maruti से Hyundai-Kia तक मिल रहे धांसू ऑफर
Cars Best Offer: देश की कई बड़ी कार कंपनियां इस महीने ग्राहकों को लुभाने के लिए कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी ऑफर दे रही हैं. खास बात यह है कि कुछ कारों पर सभी फायदे जोड़ने के बाद बचत लाखों रुपये तक पहुंच रही है.
Advertisement
Cars Best Offer: अगर आप आने वाले दिनों में नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अगस्त आपके लिए थोड़ा ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता ह. देश की कई बड़ी कार कंपनियां इस महीने ग्राहकों को लुभाने के लिए कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी ऑफर दे रही हैं. खास बात यह है कि कुछ कारों पर सभी फायदे जोड़ने के बाद बचत लाखों रुपये तक पहुंच रही है. हालांकि, हर ऑफर की शर्तें अलग हैं और फायदा ग्राहक, कार के वेरिएंट और डीलरशिप के हिसाब से बदल सकता है. इसलिए कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से पूरी जानकारी जरूर ले लें.
Tata Harrier EV पर 3.25 लाख तक का फायदा
टाटा मोटर्स की Harrier EV पर इस महीने बड़ा ऑफर दिया जा रहा है. इसमें 1 लाख रुपये तक का Freedom Celebration ऑफर, 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 75 हजार रुपये तक का स्क्रैपेज डिस्काउंट शामिल है. इसके अलावा, अगर ग्राहक पहले से Tata EV का मालिक है तो उसे 1 लाख रुपये तक का लॉयल्टी फायदा मिल सकता है. वहीं Tata की पेट्रोल या डीजल कार रखने वाले ग्राहकों के लिए 50 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट है. सभी पात्रताओं को पूरा करने पर कुछ ग्राहकों को कुल 3.25 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है.
Advertisement
हाईवे पर हादसा होते ही मिलेगा अलर्ट, 2027 से शुरू होगा 'हाईटेक' सफर
Advertisement
Grand Vitara Hybrid पर भी बड़ी बचत
मारुति सुजुकी की Grand Vitara Strong Hybrid पर भी अगस्त में कई फायदे दिए जा रहे हैं; इसमें 1.85 लाख रुपये तक का रोड टैक्स बेनिफिट, 5 साल की वारंटी, 30 हजार से 75 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 45 हजार रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस शामिल है. कुछ पुरानी कारों को बदलने पर 30 हजार रुपये का अपग्रेड बोनस भी मिल सकता है. कॉरपोरेट ग्राहकों को अतिरिक्त 10 हजार रुपये का लाभ मिलने की बात कही गई है. कंपनी की Baleno और WagonR जैसी दूसरी कारों पर भी अलग-अलग ऑफर चल रहे हैं.
Advertisement
Hyundai Creta पर 1 लाख तक का फायदा
हुंडई Creta खरीदने वालों को भी अगस्त में राहत मिल सकती है. Creta पर 50 हजार रुपये तक कैश डिस्काउंट और 50 हजार रुपये तक स्क्रैपेज बेनिफिट दिया जा रहा है. यानी पात्र ग्राहक को कुल 1 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. Creta Electric पर भी कैश और स्क्रैपेज या एक्सचेंज बेनिफिट मौजूद है. इसके अलावा Verna, Venue और Venue N Line पर भी अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं.
Kia और Honda के ग्राहकों को भी फायदा
Advertisement
किआ Sonet पर अलग-अलग ऑफर मिलाकर 60 हजार रुपये तक और Syros पर 65 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इनमें कैश, एक्सचेंज, स्क्रैपेज और कॉरपोरेट बेनिफिट शामिल हैं. Seltos पर लॉयल्टी और कॉरपोरेट लाभ के साथ डीलर ऑफर भी मिल सकते हैं.
वहीं Honda City पर 30 हजार रुपये तक कैश डिस्काउंट के अलावा 50 हजार रुपये तक एक्सचेंज बेनिफिट, लॉयल्टी ऑफर और 5 हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है. पात्र ग्राहकों के लिए कुल फायदा करीब 85 हजार रुपये तक हो सकता है.
ऑफर देखकर तुरंत फैसला न करें
यह भी पढ़ें
इन ऑफर्स को देखकर कार खरीदने से पहले उनकी शर्तों को समझना जरूरी है. एक्सचेंज, स्क्रैपेज, लॉयल्टी और कॉरपोरेट बेनिफिट हर ग्राहक के लिए उपलब्ध नहीं होते. साथ ही शहर और डीलर के अनुसार ऑफर में बदलाव हो सकता है. इसलिए बुकिंग से पहले डीलर से सभी फायदे और अंतिम कीमत लिखित में जरूर पूछें.