Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

हवा में उड़ी एलन मस्क की Tesla Roadster, पलटी मारकर पहियों पर हुई लैंड; 1 सेकंड में पकड़ेगी 96 की स्पीड; जानें इसकी खूबियां

Tesla Roadster: कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त रफ्तार और अनोखी तकनीक है. एलन मस्क के मुताबिक, यह कार एक सेकंड से भी कम समय में 0 से 96 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है

Image Source: Tesla / Twitter
Loading Ad...

Elon Musk: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला एक बार फिर अपनी नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार को लेकर चर्चा में है. कंपनी ने अपनी दूसरी जनरेशन की Tesla Roadster का शानदार डेमो पेश किया है. इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त रफ्तार और अनोखी तकनीक है. एलन मस्क के मुताबिक, यह कार एक सेकंड से भी कम समय में 0 से 96 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है. कंपनी ने इसका प्रदर्शन टेक्सास में स्पेसएक्स की रॉकेट टेस्टिंग फैसिलिटी में किया. टेस्ला का कहना है कि इस कार का प्रोडक्शन 2028 में शुरू हो सकता है.. हालांकि, इसकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

हवा में उड़ती नजर आई Tesla Roadster

टेस्ला ने अपनी इस नई कार को पेश करने के लिए कुछ अलग ही अंदाज अपनाया. डेमो के दौरान कार को रैंप से उछलते, हवा में घूमते और फिर वापस अपने पहियों पर उतरते हुए दिखाया गया.. यही नहीं, कार ने दूसरी गाड़ियों के ऊपर से छलांग लगाने का प्रदर्शन भी किया. इस खास डेमो में साइबरट्रक, मॉडल Y और मॉडल 3 जैसी गाड़ियां भी शामिल थीं. इस वजह से नई रोडस्टर को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

Loading Ad...

1 सेकंड से कम में 0 से 96 kmph की रफ्तार

इस कार की स्पीड इसके सबसे बड़े आकर्षणों में से एक है. एलन मस्क के अनुसार, कंपनी ने डेमो में 0 से 60 मील प्रति घंटे यानी लगभग 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के लिए 0.81 सेकंड का समय दिखाया. मस्क का दावा है कि इसका फाइनल प्रोडक्शन मॉडल इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है. कंपनी ने इसकी अधिकतम रफ्तार 370 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा बताई है. वहीं, इसकी रेंज करीब 482 किलोमीटर होने की बात कही गई है.

Loading Ad...

रॉकेट जैसी तकनीक से लैस होगी कार

नई रोडस्टर में स्पेसएक्स के इंजीनियरों की मदद से तैयार किए गए कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स का इस्तेमाल किया गया है. इंजीनियरिंग प्रेसिडेंट लार्स मोरावी के मुताबिक, इसमें 10 थ्रस्टर्स लगाए गए हैं, जो कंप्रेस्ड एयर की मदद से काम करते हैं. कार के अंदर खास तरह के प्रेशर टैंक भी लगाए गए हैं. इसके अलावा, इसमें पंखे पर आधारित सक्शन सिस्टम दिया गया है, जो कार को सड़क की ओर खींचकर उसकी पकड़ बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

Loading Ad...

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश से भड़का भारत, भारतीयों की सुरक्षा पर उठाया बड़ा सवाल!

फाइटर जेट से प्रेरित है डिजाइन

इस रोडस्टर का डिजाइन भी काफी अलग है. इसका लुक SR-71 विमान और F-35 फाइटर जेट से प्रेरित बताया गया है. सफेद रंग की इस कार में शार्प किनारे और स्पोर्टी बॉडी देखने को मिलती है. इसमें साइबरट्रक जैसा स्टीयर-बाय-वायर सिस्टम भी दिया गया है.

Loading Ad...

फिलहाल, Tesla Roadster का यह डेमो काफी आकर्षक है, लेकिन इसकी असली क्षमता का पता प्रोडक्शन मॉडल आने के बाद ही चलेगा. कीमत, अंतिम फीचर्स और बाजार में लॉन्च से जुड़ी जानकारी का अभी इंतजार है. अगर टेस्ला अपने दावों को हकीकत में बदल पाती है, तो यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कारों की दुनिया में एक बड़ा बदलाव ला सकती है..

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...