Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का शानदार मौका! Tata Harrier EV पर लाखों का डिस्काउंट

Tata Harrier EV: टाटा हैरियर ईवी अपने दमदार लुक, आधुनिक फीचर्स और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के लिए जानी जाती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर में इस एसयूवी पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और अन्य लाभ मिलाकर 2.75 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Tata Harrier EV: त्योहारी सीजन में अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अक्टूबर 2026 में टाटा मोटर्स की कई इलेक्ट्रिक कारों पर शानदार डिस्काउंट मिलने की खबरें सामने आई हैं.. इनमें कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Harrier EV भी शामिल है. रिपोर्ट्स और डीलरशिप ऑफर्स के मुताबिक, इस कार पर ग्राहकों को अधिकतम 2.75 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल सकता है.. हालांकि, यह छूट कार के वेरिएंट, शहर और डीलरशिप के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.

Tata Harrier EV पर कितनी मिल रही है छूट?

टाटा हैरियर ईवी अपने दमदार लुक, आधुनिक फीचर्स और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के लिए जानी जाती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर में इस एसयूवी पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और अन्य लाभ मिलाकर 2.75 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है. वहीं, इसके एंट्री-लेवल एडवेंचर वेरिएंट पर करीब 2.50 लाख रुपये तक के फायदे मिलने की बात कही जा रही है. दूसरे वेरिएंट्स पर मिलने वाली छूट अलग हो सकती है. ऐसे में कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी टाटा डीलरशिप से ऑफर की पूरी जानकारी लेना जरूरी है...

Loading Ad...

कल सुबह ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, मैराथन के चलते कई रास्तों पर डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Loading Ad...

Tata की दूसरी इलेक्ट्रिक कारों पर भी ऑफर

टाटा मोटर्स की अन्य इलेक्ट्रिक कारों पर भी इस त्योहारी सीजन में आकर्षक छूट मिलने की जानकारी सामने आई है.

Loading Ad...

Tata Curvv EV: इसके प्री-सीरीज मॉडल पर 3.35 लाख रुपये तक की छूट का दावा किया जा रहा है.
Tata Punch EV: पुराने प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर करीब 1.45 लाख रुपये तक की बचत मिल सकती है.
Tata Tiago EV: इसके प्री-फेसलिफ्ट वेरिएंट पर भी करीब 1.45 लाख रुपये तक के फायदे बताए जा रहे हैं.
Tata Nexon EV: इस इलेक्ट्रिक एसयूवी पर लगभग 45,000 रुपये तक के ऑफर मिल सकते हैं.
ध्यान रखें कि ये अधिकतम संभावित ऑफर हैं... हर ग्राहक को इतनी छूट मिले, यह जरूरी नहीं है.

कार खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

टाटा की इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले डिस्काउंट की शर्तें जरूर समझ लें. एक्सचेंज बोनस के लिए पुरानी कार देना जरूरी हो सकता है, जबकि कॉर्पोरेट और लॉयल्टी ऑफर कुछ खास ग्राहकों पर ही लागू हो सकते हैं. इसके अलावा, पुराने स्टॉक या चुनिंदा वेरिएंट पर ही ज्यादा छूट उपलब्ध हो सकती है. इसलिए बुकिंग करने से पहले डीलरशिप से लिखित में ऑफर, ऑन-रोड कीमत और सभी अतिरिक्त शुल्क की जानकारी लें. इससे आप सही कीमत पर अपनी पसंद की इलेक्ट्रिक कार खरीदने का फैसला कर सकेंगे..

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...