न्यूज
30 Jun, 2025
03:53 PM
कोलकाता गैंगरेप मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सीबीआई जांच की मांग तेज़, TMC की बढ़ी टेंशन!
कोलकाता की एक लॉ छात्रा से गैंगरेप के सनसनीखेज मामले ने अब देश की सर्वोच्च अदालत का रुख कर लिया है. सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सत्यम सिंह ने इस मामले में याचिका दाख़िल करते हुए कोर्ट से पीड़िता को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की गई है. इसके साथ ही उन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है, जिन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की हैं.