राज्य
08 Jul, 2025
11:53 AM
मुज़फ्फरनगर: कांवड़ खंडित होने पर बढ़ा तनाव, कांवड़ियों ने आरोपी पर सख़्त कार्रवाई की मांग की
स्वामी यशवीर महाराज ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए इसे 'जिहादी मानसिकता' की करतूत बताया. उन्होंने कहा कि एक श्रद्धालु जो पवित्र गंगाजल लेकर आ रही थी, उस पर थूकना अत्यंत निंदनीय कृत्य है. हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का धन्यवाद, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है.