न्यूज
05 Jun, 2025
10:10 AM
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली कैबिनेट बैठक में बोले PM मोदी, स्वदेशी हथियारों की ताकत दुनिया ने देखी
ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, जल नीति और जनसंपर्क समेत सरकार के तात्कालिक और दीर्घकालिक रणनीतिक एजेंडे की रूपरेखा तय की गई. सूत्रों के अनुसार, बैठक में ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तृत जानकारी दी गई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन से संबंधित जानकारियों के साथ बैठक की शुरुआत की.