राज्यसभा चुनाव: बिहार से नितिन नबीन, पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा… BJP ने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी
बिहार समेत देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होंगे. इसमें बिहार की 5 सीटें शामिल हैं. वहीं, नामांकन के लिए 5 मार्च आखिरी तारीख है.
BJP Rajyasabha Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इस लिस्ट में बड़ा नाम नितिन नबीन का है जो BJP अध्यक्ष हैं. पार्टी ने उन्हें बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है.
राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव होंगे. BJP ने अपने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें बिहार के अलावा BJP ने हरियाणा, छत्तीसगढ़, असम और ओडिशा से भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है.
BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में ये नाम
बिहार- नितिन नबीन, शिवेश कुमार
ओडिशा- मनमोहन सामल, सुजीत कुमार
असम- तेराश गोवाला, जोगेन मोहन
छत्तीसगढ़- लक्ष्मी वर्मा
हरियाणा- संजय भाटिया
पश्चिम बंगाल- राहुल सिन्हा
बिहार में उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर के NDA के साझा उम्मीदवार हैं. हालांकि वह अपनी पार्टी RLM से ही नामांकन का पर्चा भरेंगे. बिहार में उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर के NDA के साझा उम्मीदवार हैं. हालांकि वह अपनी पार्टी RLM से ही नामांकन का पर्चा भरेंगे.
वहीं, बिहार से एक सीट पर BJP अध्यक्ष नितिन बनीन का नाम राज्यसभा सांसद के लिए चुनकर पार्टी ने उन्हें एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है. हाल ही में उन्होंने पश्चिम बंगाल का दौरा किया था. इस दौरे के दौरे में उन्होंने बंगाल में पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने पर जोर दिया था. नितिन नबीन ने 20 जनवरी को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था. उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से उन्हें 'हमारे बॉस' कहकर संबोधित किया था और उनकी सादगी और सहजता की खुलकर तारीफ की थी.
कब होंगे राज्यसभा चुनाव?
बिहार समेत देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होंगे. इसमें बिहार की 5 सीटें शामिल हैं. वहीं, नामांकन के लिए 5 मार्च आखिरी तारीख है.
उम्मीदवारों के पास 9 मार्च तक अपना नामांकन वापस लेने का विकल्प होगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतपत्रों पर वरीयताएं अंकित करने के लिए केवल पूर्व-निर्धारित विशिष्टताओं वाले एकीकृत बैंगनी रंग के पेन ही मान्य होंगे, जो रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे. जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वे महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement