×
जिस पर देशकरता है भरोसा

जिस मुल्क ने दी रोजी-रोटी, उसी के साथ गद्दारी! बहरीन ने 5 पाकिस्तानियों को पकड़कर जेल में ठूंसा, जानें क्यों

Iran Israel War: ईरान के साथ जंग के बीच बहरीन में 5 पाकिस्तानी और 1 बांग्लादेशी नागरिक को कथित गद्दारी के आरोप में जेल में डाल दिया गया है. इन पर आरोप है कि इन्होंने न सिर्फ बहरीनी लोगों की मौत और ईरानी हमलों का जश्न मनाया, बल्कि देश की सुरक्षा को भी दांव पर लगा दिया.

Author
11 Mar 2026
( Updated: 11 Mar 2026
05:28 PM )
जिस मुल्क ने दी रोजी-रोटी, उसी के साथ गद्दारी! बहरीन ने 5 पाकिस्तानियों को पकड़कर जेल में ठूंसा, जानें क्यों
Bahrain Arrested Five Pakistani amid Iran Israel war/ Arabvinesx/Meta)

ईरान और इजरायल की जंग ने पूरे खाड़ी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है. ईरानी हमलों ने कई मुस्लिम देशों में अफरा-तफरी मचा दी है. इसी बीच पाकिस्तानियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. जिन देशों ने उन्हें शरण, रोजी-रोटी और रहने की जगह दी, वहीं उनके खिलाफ गतिविधियों के आरोप सामने आए हैं. इसी मामले में 5 पाकिस्तानी नागरिकों को बहरीन में गिरफ्तार किया गया है.

बहरीन में जेल में डाले गए पाकिस्तानी

खबर के मुताबिक बहरीन में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने वहीं रहकर उस पर हमला कर रहे ईरान का समर्थन किया. बहरीनी सुरक्षाबलों ने सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का जश्न मनाने के आरोप में 5 पाकिस्तानी और 1 बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ऐसे समय में जब बहरीन के लोग ईरानी हमलों में मारे जा रहे थे और जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे थे, ये लोग उन हमलों का जश्न मना रहे थे.

इतना ही नहीं, ये लोग ईरान के हमलों के वीडियो बनाकर न केवल उन्हें वायरल कर रहे थे, बल्कि खुलेआम ईरान का समर्थन भी कर रहे थे. बहरीन के साइबर क्राइम निदेशालय ने अब इन छहों लोगों को जेल में डाल दिया है. प्रशासन ने इनके नाम भी सार्वजनिक कर दिए हैं, ताकि एक कड़ा संदेश दिया जा सके.

सुरक्षा अधिकारियों ने क्या कहा?

एंटी-साइबरक्राइम निदेशालय के मुताबिक इन लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया. आरोप है कि इन्होंने ईरान से जुड़े हालिया क्षेत्रीय तनाव के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए. अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों ने ऑनलाइन भ्रामक जानकारी भी साझा की और ईरान के समर्थन में पोस्ट किए. इन सभी पर फर्जी जानकारी फैलाने और साइबर कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और केस को पब्लिक प्रॉसिक्यूशन के पास भेज दिया गया है.

गिरफ्तार किए गए लोग कौन हैं?

• मोहम्मद मोअज़ अकबर (पाकिस्तान)
• अफजल खान (पाकिस्तान)
• अहमद मुमताज (पाकिस्तान)
• अरसलान अली साजिद (पाकिस्तान)
• अब्दुल रहमान अब्दुल सत्तार (पाकिस्तान)
• मोहम्मद इस्राफिल मीर (बांग्लादेश)

पाकिस्तानियों की मंशा पर उठे सवाल

बहरीन में ईरान के साथ जंग के बीच गिरफ्तार किए गए इन पाकिस्तानी और बांग्लादेशी लोगों पर आरोप है कि इन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ऐसे वीडियो क्लिप शेयर किए, जो देश की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते थे. इन गिरफ्तारियों की वजह सिर्फ वीडियो बनाना नहीं है, बल्कि उसके पीछे की मंशा भी बताई जा रही है. प्रशासन का कहना है कि इन लोगों ने ईरानी हमलों को इस तरह पेश किया, जैसे वह कोई बहुत बड़ा और सराहनीय काम हो. इन वीडियो को बार-बार शेयर करके आम लोगों और स्थानीय निवासियों के बीच डर और दहशत फैलाने की कोशिश की गई.

बहरीन के गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ें

इस बड़ी कार्रवाई के बाद बहरीन के गृह मंत्रालय ने लोगों को साफ और सख्त चेतावनी दी है. मंत्रालय ने कहा है कि किसी भी खबर या वीडियो पर भरोसा करने से पहले सरकारी और आधिकारिक स्रोतों से उसकी जांच जरूर करें. किसी भी संदिग्ध वीडियो को रिपोस्ट या फॉरवर्ड न करें, क्योंकि इससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. अगर कोई व्यक्ति अनजाने में भी ऐसी क्लिप को आगे बढ़ाता है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें