Advertisement

Loading Ad...

नेतन्याहू ने भारत का नाम लेकर पलटा पूरा खेल, अमेरिका को सुनाई खरी-खरी

Netanyahu: जेडी वेंस के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नेतन्याहू ने भारत को दोस्त बताया है. हाल ही में जेडी वेंस ने कहा था कि अमेरिका, इजरायल का इकलौता शक्तिशाली सहयोगी है. इसपर नेतन्याहू ने कहा कि भारत जैसे कई देश उनके दोस्त हैं.

Image Source: IANS/X/@IsraeliPM_heb
Loading Ad...

Netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि भारत उन देशों में शामिल है जो मुश्किल समय में भी इजरायल के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका भले ही उनका सबसे करीबी सहयोगी हो, लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि इजरायल का सिर्फ एक ही ताकतवर दोस्त है. नेतन्याहू ने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि "हमारे कुछ और दोस्त भी हैं, जैसे भारत जैसा एक छोटा देश, आप जानते हैं, वहां 1.4 अरब लोग हैं और सच कहूं तो, हमें वहां से जबरदस्त समर्थन मिलता है."  उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में भारतीय उनके विचारों का समर्थन करते हैं..

जेडी वेंस की बात से जताई असहमति

नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को साफ़ शब्दों में कहा कि हर मुद्दे पर दोनों की राय एक जैसी हो, यह जरूरी नहीं है. उन्होंने माना कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल के सबसे अच्छे दोस्तों में से रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद इजरायल के दूसरे देशों के साथ भी मजबूत रिश्ते हैं. उनका कहना था कि दुनिया के कई देश और उनके नेता निजी तौर पर इजरायल का समर्थन करते हैं. कई बार वे खुलकर कुछ नहीं कह पाते क्योंकि उन्हें अपने देश की जनता की राय का भी ध्यान रखना पड़ता है, लेकिन बातचीत के दौरान वे इजरायल के साथ सहयोग बढ़ाने की इच्छा जरूर जताते हैं. 

Loading Ad...

'पहले भारत के खिलाफ अपना इतिहास देख लो...' अफगानी रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी

कई देश चाहते हैं इजरायल के साथ मिलकर काम करना

Loading Ad...

नेतन्याहू ने बताया कि अलग-अलग देशों के नेता उनसे संपर्क करते हैं और रक्षा, नई तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में इजरायल के साथ काम करने की इच्छा जताते हैं. उनके मुताबिक, दुनिया में इजरायल की तकनीक और रिसर्च को काफी सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि साइबर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इजरायल दुनिया के सबसे आगे रहने वाले देशों में है. इसलिए सिर्फ मीडिया में दिखाई देने वाली तस्वीर देखकर यह मान लेना सही नहीं होगा कि इजरायल अकेला पड़ गया है. उनके अनुसार, दुनिया में ऐसे कई देश हैं जो इजरायल के साथ अपने रिश्ते मजबूत रखना चाहते हैं.

आखिर जेडी वेंस ने क्या कहा था?

दरअसल, पिछले महीने जेडी वेंस ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के दौरान इजरायल को सलाह दी थी कि उसे अमेरिका की सार्वजनिक आलोचना करने से बचना चाहिए. उनका कहना था कि मौजूदा समय में अमेरिका ही इजरायल का सबसे ताकतवर सहयोगी है, इसलिए दोनों देशों के रिश्तों को नुकसान पहुंचाने वाली बातें नहीं होनी चाहिए. वेंस ने यह भी कहा था कि अगर वे इजरायल की सरकार में होते, तो अपने सबसे बड़े सहयोगी के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने से बचते.

Loading Ad...

इसके साथ ही वेंस ने इजरायल की सुरक्षा नीति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि केवल सैन्य कार्रवाई या लोगों को मारना हर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता. उनके मुताबिक, इजरायल को अपनी सुरक्षा के लिए लंबे समय की ऐसी रणनीति बनानी चाहिए जो सिर्फ ताकत के इस्तेमाल पर निर्भर न हो.

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...