Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सोने-चांदी में मिलावट का डर खत्म! गांव में भी आसानी से करवा सकते हैं गहनों की जांच; जानें तरीका

Jewelry Tested in Villages: गांवों और छोटे कस्बों में रहने वाले लोगों के लिए गहनों की शुद्धता जांचना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि वहां हर जगह हॉलमार्किंग सेंटर उपलब्ध नहीं होते. ऐसे में अगर आपके पास भी पुराने या बिना हॉलमार्क वाले गहने हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Jewelry Tested in Villages: आज के समय में सोना-चांदी खरीदना हर किसी के लिए बड़ी बात होती है...लोग अपनी मेहनत की कमाई से गहने बनवाते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके...लेकिन कई बार सोने-चांदी में मिलावट की वजह से लोगों को नुकसान उठाना पड़ता ह...खासकर गांवों और छोटे कस्बों में रहने वाले लोगों के लिए गहनों की शुद्धता जांचना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि वहां हर जगह हॉलमार्किंग सेंटर उपलब्ध नहीं होते... ऐसे में अगर आपके पास भी पुराने या बिना हॉलमार्क वाले गहने हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.. कुछ आसान तरीकों से आप उनकी शुद्धता की जांच करवा सकते हैं...

आसपास के बड़े ज्वैलर्स के पास जाकर कराएं जांच

अगर आपके गांव में सोने की शुद्धता जांचने की सुविधा नहीं है, तो नजदीकी शहर या कस्बे के किसी भरोसेमंद बड़े ज्वैलर के पास जा सकते हैं.कई ज्वैलर्स के पास XRF मशीन होती है, जिसकी मदद से गहने को नुकसान पहुंचाए.... बिना उसकी धातु और शुद्धता का अनुमान लगाया जा सकता है. इस प्रक्रिया में आमतौर पर कुछ ही सेकंड लगते हैं. हालांकि, जांच की सुविधा और शुल्क के बारे में पहले पूछ लेना बेहतर है. ध्यान रखें कि मशीन से की गई जांच और आधिकारिक हॉलमार्किंग अलग-अलग चीजें हैं.

Loading Ad...

कसौटी पत्थर से भी की जाती है सोने की पहचान

Loading Ad...

पुराने समय से सुनार सोने की जांच के लिए कसौटी पत्थर का इस्तेमाल करते आए हैं.इस तरीके में गहने को पत्थर पर हल्का घिसकर बने निशान की जांच की जाती है. कुछ मामलों में एसिड की मदद भी ली जाती है. इस से सोने की असलियत का अंदाजा लगाने में मदद मिल सकती है, लेकिन इस तरीके से शुद्धता का बिल्कुल सटीक कैरेट पता लगाना मुश्किल हो सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप खुद घर पर एसिड का इस्तेमाल करने के बजाय किसी अनुभवी और भरोसेमंद विशेषज्ञ से जांच करवाएं.

कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! सरकार ने किया दिवाली बोनस का ऐलान, जानें किसे मिलेगा फायदा

Loading Ad...

गोल्ड लोन देने वाले बैंक और फाइनेंस कंपनियां भी आ सकती हैं काम

अगर आपके आसपास गोल्ड लोन देने वाला बैंक या फाइनेंस कंपनी है, तो वहां भी जानकारी ले सकते हैं... ऐसी संस्थाओं के पास आमतौर पर सोने का मूल्यांकन करने वाले विशेषज्ञ होते हैं, जो गहनों की जांच करते हैं... हालांकि, यह सुविधा मुख्य रूप से गोल्ड लोन के लिए होती है... इसलिए वहां जाने से पहले पूछ लें कि क्या वे बिना लोन लिए भी सोने की शुद्धता जांचते हैं और इसके लिए कितना शुल्क लिया जाएगा...

BIS मान्यता प्राप्त सेंटर पर कराएं भरोसेमंद जांच

Loading Ad...

बिना हॉलमार्क वाले पुराने गहनों की शुद्धता जानने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से मान्यता प्राप्त हॉलमार्किंग सेंटर का विकल्प भी मौजूद है. यहां निर्धारित शुल्क देकर गहनों की जांच कराई जा सकती है. दी गई जानकारी के अनुसार..mजांच शुल्क करीब 45 से 50 रुपये प्रति गहना बताया गया है, लेकिन मौजूदा दर और सुविधा की पुष्टि पहले जरूर करें. सोना खरीदते समय हॉलमार्क और HUID की जांच करना बेहतर रहता है. वहीं, पुराने गहनों की शुद्धता को लेकर संदेह हो, तो किसी मान्यता प्राप्त सेंटर से जांच करवाना सबसे भरोसेमंद विकल्प है.

यह भी पढ़ें

 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...