Advertisement
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी, अब वीकडेज पर चलेंगी 20 एक्स्ट्रा मेट्रो; DMRC का बड़ा फैसला
DMRC Rules: प्रदूषण को कम करने के लिए अब सरकारी एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं. इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने यात्रियों को राहत देने और सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है.
Advertisement
GRAP-1: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है. हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है. इसी को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रैप (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है. बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 246 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी के करीब पहुंच गया. प्रदूषण को कम करने के लिए अब सरकारी एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं. इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने यात्रियों को राहत देने और सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है.
अब मेट्रो के चलेंगे 20 अतिरिक्त फेरे
दिल्ली मेट्रो ने घोषणा की है कि गुरुवार से कामकाजी दिनों में मेट्रो ट्रेनों के 20 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे, इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी कार या बाइक के बजाय मेट्रो से सफर करने के लिए प्रोत्साहित करना है. अगर ज्यादा लोग सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करेंगे, तो सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो सकती है, जिससे प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. ऐसे में रोजाना ऑफिस जाने वाले यात्रियों के लिए मेट्रो एक सुविधाजनक विकल्प बनी रहेगी.
Advertisement
DELHI METRO AUGMENTING TRAIN TRIPS, INTENSIFYING DRIVES TO COMBAT POLLUTION In the wake of implementation of GRAP-I in Delhi from today, the Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) will be increasing train trips on weekdays (Mon-Fri) starting tomorrow i.e, from 22nd October 2026. DMRC will be also intensifying anti-pollution drives at its construction sites and surrounding areas across the national capital to help mitigate the pollution. From tomorrow 22nd October 2026, Delhi Metro will be running 20 additional trips on its network for weekdays to encourage more and more people to use public transport than their personal vehicles. Similarly, a number of specific activities will be taken up to ensure decrease in dust levels inside construction sites, removal of road dust from the surrounding roads, removal of garbage from footpaths and road medians etc. Delhi Metro’s engineers will be inspecting the construction sites as well as the surrounding roads thoroughly to ensure that all construction materials are properly covered and the wheel wash facilities for outgoing vehicles are in working condition. These drives will be conducted in addition to a number of measures already taken up by DMRC to handle the issue of pollution. Approximately 31 kilometres of city roads are under DMRC’s temporary jurisdiction currently. These roads have been taken over by DMRC to facilitate Metro construction work in the vicinity. Most of these roads have already been repaired by DMRC to ensure that they do not contribute to any further pollution in the city. In total, over 250 anti-smog guns/ mist guns have been installed at the construction sites, stations and office buildings to decrease dust levels. Daily inspections are being conducted by DMRC’s Environment department to ensure that all environmental norms are adequately followed.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 21, 2026Advertisement
Loading Ad...
निर्माण स्थलों पर भी बढ़ेगी निगरानी
प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए DMRC सिर्फ मेट्रो के फेरे ही नहीं बढ़ा रहा, बल्कि निर्माण स्थलों के आसपास भी विशेष अभियान चलाएगा. इसके तहत सड़कों पर जमा धूल हटाने, फुटपाथों की सफाई करने और सड़क के बीच बने हिस्सों से कचरा साफ करने पर जोर दिया जाएगा. DMRC के इंजीनियर निर्माण स्थलों और उनके आसपास की सड़कों का निरीक्षण भी करेंगे. इस दौरान यह जांच की जाएगी कि निर्माण सामग्री ढककर रखी जा रही है या नहीं और निर्माण स्थल से बाहर निकलने वाले वाहनों के पहियों की सफाई के लिए व्हील-वॉश की व्यवस्था ठीक से काम कर रही है या नहीं.
Advertisement
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का अलर्ट! AQI बिगड़ते ही GRAP-1 लागू, जानें क्या बदलेगा?
250 से ज्यादा एंटी-स्मॉग और मिस्ट गन तैनात
DMRC के मुताबिक, धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए निर्माण स्थलों, मेट्रो स्टेशनों और कार्यालय भवनों में 250 से अधिक एंटी-स्मॉग गन और मिस्ट गन लगाई गई हैं. इसके अलावा, मेट्रो निर्माण से जुड़े अस्थायी अधिकार क्षेत्र में आने वाली करीब 31 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत पर भी काम किया गया है, इन उपायों का मकसद निर्माण गतिविधियों के कारण हवा में धूल की मात्रा को बढ़ने से रोकना है.
Advertisement
GRAP का पहला चरण लागू, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत
दिल्ली-एनसीआर में AQI खराब श्रेणी की ओर बढ़ने के बाद GRAP का पहला चरण लागू किया गया है, इसके तहत प्रदूषण फैलाने वाले कारणों पर नियंत्रण रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जाएगा. हालांकि, प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ लोगों की भागीदारी भी जरूरी है. ऐसे में छोटी दूरी के लिए पैदल चलना, सार्वजनिक परिवहन अपनाना और निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करना हवा को साफ रखने की दिशा में मददगार साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें