Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Rule Change: 1 सितंबर से महंगाई का डबल झटका! LPG सिलेंडर से दूध तक, जानिए क्या-क्या बदलेगा

1 September Rule Change: 1 सितंबर 2026 से होने वाले कुछ बदलाव आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डाल सकते हैं. इनका संबंध घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाल LPG सिलेंडर से लेकर कार खरीदने, दूध की कीमत और विदेश यात्रा तक से है.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

1 September Rules Change: अगस्त का महीना अब खत्म होने वाला है और दो दिन बाद सितबर की शुरुआत हो जाएगी. हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कुछ नए बदलाव लेकर आती है, लेकिन इस बार 1 सितंबर 2026 से होने वाले कुछ बदलाव आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डाल सकते हैं. इनका संबंध घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाल LPG सिलेंडर से लेकर कार खरीदने, दूध की कीमत और विदेश यात्रा तक से है. आइए जानते है कि 1 सितंबर से क्या-क्या बदलने वाला है...

LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव

हर महीने की तरह 1 सितंबर को भी सरकारी तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी करेंगी. अगर घरेलू या कमर्शियल गैस के दाम में कोई बदलाव होता है, तो इसका सीधा असर लोगों के बजट पर पड़ेगा. अगस्त में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की बड़ी कटौती की गई थी, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था. अब लोगों की नजर सितंबर की नई कीमतो पर है. इसके साथ ही तेल कंपनियां ATF यानी हवाई ईंधन की कीमतों में भी बदलाव कर सकती हैं, जिसका असर आगे चलकर हवाई सफर के खर्च पर पड़ सकता है.

Loading Ad...

LPG e-KYC करना भी जरूरी

Loading Ad...

अगर आप घरेलू LPG सिलेंडर क इस्तेमाल करते हैं, तो e-KYC से जुड़ा काम पूरा करना जरूरी है. IOCL, BPCL और HPCL की ओर से LPG e-KYC की समयसीमा 31 अगस्त तक बढ़ाई गई थी. ऐसे में जिन ग्राहकों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें इसे समय रहते पूरा कर लेना चाहिए. e-KYC नहीं होने की स्थिति में आगे LPG कनेक्शन या सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है और कुछ मामलों में सब्सिडी या कीमत से जुड़े लाभ भी प्रभावित हो सकते हैं.

अंकित बालियान हत्याकांड में UP पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शूटर एनकाउंटर में ढेर; हत्या के पीछे सामने आया हरियाणा कनेक्शन

Loading Ad...

Tata और Hyundai की कारें होंगी महंगी

कार खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए सितंबर की शुरुआत थोड़ी महंगी साबित हो सकती है. Tata Motors Passenger Vehicles ने 1 सितंबर से अपनी कारों और SUV की कीमतों में 25,000 रुपये तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है. वहीं हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) भी इस साल तीसरी बार अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने जा रही है. ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो बढ़ी हुई कीमत का असर आपके कुल बजट पर दिखाई दे सकता है.

मुंबई में दूध के दाम बढ़ेंगे

Loading Ad...

मुंबई के लोगों के लिए भी सितंबर की शुरुआत महंगाई के साथ होने वाली है.1 सितंबर से तबेला दूध की कीमत मे 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा रही है. इसके बाद 93 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला दूध 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा. दूध कारोबारियों के मुताबिक, पशुओं की देखभाल, चारे और पशु आहार की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है. यानी मुंबई में रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों के महीने के बजट पर इसका सीधा असर पड़ेगा.

विदेश जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी एक अहम बदलाव सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों को इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी. यात्री मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. इससे एयरपोर्ट पर कागजी औपचारिकताएं कम होंगी और यात्रियों को कुछ राहत मिल सकती है.

Loading Ad...

 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...