Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

घूमने-फिरने का शौक है तो मिल सकती है 95 लाख की सैलरी! Richard Branson की कंपनी दे रही अनोखी नौकरी

अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन की कंपनी Virgin Group ने 'हेड ऑफ यस' पद के लिए शानदार नौकरी का मौका पेश किया है. इस छह महीने की नौकरी में चुने गए उम्मीदवार को दुनिया की बेहतरीन जगहों और रोमांचक अनुभवों को वीडियो और तस्वीरों के जरिए पेश करना होगा.

Image Source: IANS
Loading Ad...

अगर आपको नई-नई जगहों पर घूमना, रोमांचक अनुभव हासिल करना और अपनी कहानियों को दुनिया के सामने पेश करना पसंद है, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन के वर्जिन ग्रुप ने एक ऐसी नौकरी का ऐलान किया है, जिसमें काम के साथ दुनिया घूमने का मौका भी मिलेगा. इस पद का नाम ‘हेड ऑफ यस’ है और इसके लिए करीब 95 लाख रुपये तक सालाना वेतन मिलने की बात कही गई है.

क्या होगा इस नौकरी में आपका काम?

यह नौकरी सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं है. चुने गए उम्मीदवार को दुनिया की खूबसूरत जगहों, रोमांचक गतिविधियों और यादगार अनुभवों को वीडियो और तस्वीरों के जरिए लोगों तक पहुंचाना होगा. इसके लिए वर्जिन रेड के साथ काम करते हुए ऐसे पल कैमरे में कैद करने होंगे, जो दर्शकों को कुछ नया अनुभव करने के लिए प्रेरित करें. जानकारी के मुताबिक, यह छह महीने की नौकरी जनवरी 2027 से शुरू होगी. अमेरिकी उम्मीदवारों के लिए वेतन एक लाख डॉलर और ब्रिटेन के उम्मीदवारों के लिए 75 हजार पाउंड बताया गया है. भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 95 लाख रुपये के आसपास बैठती है, हालांकि वास्तविक राशि विनिमय दर के अनुसार बदल सकती है.

Loading Ad...

फॉलोअर्स कम हैं, तब भी कर सकते हैं आवेदन

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने वाले कई लोग सोचते हैं कि अच्छी नौकरी पाने के लिए लाखों फॉलोअर्स होना जरूरी है. लेकिन इस अवसर की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर नहीं होना है. इसके लिए शानदार प्रोफेशनल शोरील होना भी जरूरी नहीं बताया गया है. रिचर्ड ब्रैनसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस अवसर को लेकर कहा कि यह कोई लॉटरी नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर मिलने वाली वेतन वाली नौकरी है. उम्मीदवारों को यह दिखाना होगा कि उन्होंने कब किसी नए या रोमांचक अवसर को ‘हां’ कहा और उस फैसले ने उनकी जिंदगी में क्या बदलाव लाया.

यह भी पढ़े: जापान में भोजपुरी का जलवा.. पवन सिंह के 'लॉलीपॉप लागे लू' गाने पर विदेशीयों ने लगाए जमकर ठुमके, VIDEO वायरल

Loading Ad...

कैसे करें आवेदन?

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एक छोटा वीडियो बनाना होगा. इसमें उन्हें अपने जीवन का ऐसा अनुभव साझा करना होगा, जब उन्होंने किसी रोमांचक मौके को स्वीकार किया हो. इस वीडियो को Instagram, YouTube या TikTok पर #HeadOfYes हैशटैग के साथ पोस्ट करना होगा और @Virgin को टैग करना होगा. जानकारी के अनुसार, आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर रात 11:59 बजे है. यह अवसर अमेरिका और ब्रिटेन में रहने वाले लोगों के लिए बताया गया है, इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नियम और पात्रता जरूर जांच लें.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि यह नौकरी उन लोगों के लिए खास हो सकती है, जिन्हें कैमरे के पीछे रहकर कहानियां सुनाना और नए अनुभवों को दुनिया के सामने लाना पसंद है. और उन्हें घूमना-फिरना बेहद पसंद हो

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...