Advertisement
रक्षाबंधन पर सिर्फ राखी नहीं, बहन को दें सुरक्षा का तोहफा; ये 4 गिफ्ट आएंगे काम
Rakhi Offer: बहनें अपने भाइयों के लिए खूबसूरत राखियां चुन रही हैं, वहीं भाई भी अपनी बहनों को कुछ खास देने की तैयारी में हैं. अगर आप भी इस बार कपड़े, ज्वेलरी या कैश से हटकर ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जो जरूरत पड़ने पर आपकी बहन के सच में काम आए, तो ये विकल्प आपके लिए बेहतर हो सकते हैं.
Advertisement
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं है. यह भाई-बहन के उस रिश्ते की याद दिलाता है, जिसमें प्यार के साथ एक-दूसरे की चिंता और सुरक्षा भी शामिल होती है. इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा और त्योहार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. बहनें अपने भाइयों के लिए खूबसूरत राखियां चुन रही हैं, वहीं भाई भी अपनी बहनों को कुछ खास देने की तैयारी में हैं. अगर आप भी इस बार कपड़े, ज्वेलरी या कैश से हटकर ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जो जरूरत पड़ने पर आपकी बहन के सच में काम आए, तो ये विकल्प आपके लिए बेहतर हो सकते हैं.
पर्सनल सेफ्टी अलार्म या SOS पेंडेंट
आजकल पर्सनल सेफ्टी अलार्म और स्मार्ट SOS पेंडेंट काफी उपयोगी गैजेट बन गए हैं. ये छोटे और आसानी से साथ रखे जा सकते हैं. इन्हें बैग, चाबी या कपड़ों के साथ रखा जा सकता है. किसी मुश्किल या खतरे की स्थिति में अलार्म एक्टिवेट करने पर तेज आवाज निकलती है, जिससे आसपास के लोगों का ध्यान खींचा जा सकता है. कुछ स्मार्ट डिवाइस मोबाइल से कनेक्ट होकर परिवार के सदस्यों को अलर्ट या लोकेशन भी भेज सकते है. अगर आपकी बहन अक्सर अकेले बाहर जाती हैं, तो यह एक सोच-समझकर दिया गया गिफ्ट हो सकता है.
Advertisement
GPS वाली स्मार्टवॉच
Advertisement
अगर आपकी बहन पढ़ाई, नौकरी या किसी दूसरे काम के लिए अक्सर घर से बाहर रहती हैं, तो GPS वाली स्मार्टवॉच भी अच्छा विकल्प है. कई स्मार्टवॉच में SOS बटन, लोकेशन शेयरिंग और फॉल डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं. इमरजेंसी में ये फीचर्स परिवार तक जल्दी जानकारी पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.यानी यह सिर्फ एक फैशनेबल गैजेट नहीं, बल्कि जरूरत के समय काम आने वाला साथी भी बन सकता है.
Amazon-Flipkart पर ऑर्डर कैंसिल करना अब पड़ सकता है भारी! बदले नियम, जानें पूरा मामला
Advertisement
हेल्थ या एक्सीडेंटल इंश्योरेंस
कभी-कभी सबसे अच्छा गिफ्ट वह होता है, जिसकी कीमत किसी मुश्किल समय में समझ आती है. इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन के लिए हेल्थ इंश्योरेंस या पर्सनल एक्सीडेंट कवर ले सकते हैं. चाहें तो उसकी पॉलिसी का प्रीमियम भी खुद भर सकते हैं. मेडिकल इमरजेंसी या दुर्घटना की स्थिति में ऐसा कवर आर्थिक बोझ कम करने में मदद कर सकता है.
कार या बाइक सेफ्टी किट
Advertisement
यह भी पढ़ें
अगर आपकी बहन कार या स्कूटर चलाती हैं, तो उनके लिए एक अच्छी सेफ्टी किट भी शानदार गिफ्ट हो सकती है. इसमें पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर, जंप-स्टार्टर केबल, इमरजेंसी फ्लैशलाइट और दूसरे जरूरी टूल्स शामिल किए जा सकते हैं रास्ते में अचानक छोटी-मोटी परेशानी आने पर यही चीजें काफी काम आ सकती हैं.