Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

WhatsApp का नया फीचर लॉन्च! अब चैट पर लगा सकेंगे पाबंदी, तय समय पर ही आएंगे नोटिफिकेशन

WhatsApp MSG Scheduled Times: अगर आप बार-बार आने वाले मैसेज से परेशान रहते हैं या काम के दौरान फोन की घंटी आपका ध्यान भटकाती है, तो यह फीचर आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि एक बार शेड्यूल सेट करने के बाद WhatsApp अपने आप चैट को म्यूट या छिपा सकता है.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है. अब कंपनी WhatsApp Plus सब्सक्राइबर्स के लिए Focus Schedules नाम का एक नया फीचर रोलआउट कर रही है... इसकी मदद से यूजर्स खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें किसी खास चैट या ग्रुप के नोटिफिकेशनकिस समय चाहिए और किस समय नहीं. अगर आप बार-बार आने वाले मैसेज से परेशान रहते हैं या काम के दौरान फोन की घंटी आपका ध्यान भटकाती है, तो यह फिचर आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि एक बार शेड्यूल सेट करने के बाद WhatsApp अपने आप चैट को म्यूट या छिपा सकता है.

क्या है WhatsApp का Focus Schedules फीचर?

Focus Schedules को इसरह तैयार किया गया है कि यूजर्स अपने काम और निजी जिंदगी के बीच बेहतर तालमेल बना सकें. उदाहरण के लिए, अगर आप ऑफिस में काम करते समय दोस्तों के मैसेज से ध्यान नहीं भटकाना चाहते, तो उनके लिए एक खास शेड्यूल सेट कर सकते हैं. तय समय के दौरान नोटिफिकेशन सामान्य रूप से आएंगे, जबकि बाकी समय में संबंधित चैट को म्यूट किया जा सकता है. इससे आपको बार-बार फोन की सेटिंग्स बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Loading Ad...

कैसे सेट करें Focus Schedules?

Loading Ad...

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को चैट लिस्ट की सेटिंग्स में जाकर New Schedule का विकल्प देखना होगा. यहां वे अपने शेड्यूल को कोई नाम दे सकते हैं और उसमें अपनी पसंद की चैट या ग्रुप जोड़ सकते हैं. इसके बाद नोटिफिकेशन आने का समय तय किया जा सकता है. जरूरत के मुताबिक, एक ही शेड्यूल में अलग-अलग समय भी जोड़े जा सकते हैं. आप सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफिस का काम करते हैं. ऐसे में आप अपनी वर्क चैट के लिए इसी समय का शेड्यूल बना सकते हैं. काम के घंटे खत्म होने के बाद WhatsApp तय नियमों के अनुसार उस चैट को म्यूट कर देगा.

Haier का बड़ा धमाका! 5 दरवाजों वाला फ्रिज, 3 ड्रम की वॉशिंग मशीन और Mini LED TV लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

Loading Ad...

चैट म्यूट करने के साथ छिपाने का भी विकल्प

Focus Schedules मे यूजर्स को चैट विजिबिलिटी से जुड़ा विकल्प भी मिलता है. इसके जरिए वे चाहें तो चैट को केवल म्यूट कर सकते हैं या उसे अपनी चैट लिस्ट से छिपा भी सकते हैं. यानी यह पूरी तरह यूजर पर निर्भर करेगा कि वह नोटिफिकेशन बंद रखना चाहता है या उस चैट को सामने देखना भी नहीं चाहता.

किन यूजर्स को मिलेगा नया फीचर?

Loading Ad...

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp Plus के कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध कराया जा रहा ह. इसे Android के WhatsApp Beta 2.26.41.6 वर्जन में देखा गया है. हालांकि, इसका रोलआउट धीरे-धीरे हो रहा है, इसलिए अभी सभी यूजर्स को यह विकल्प नहीं मिलेगा. फिलहाल कंपनी ने इसे सभी यूजर्स के लिए जारी करने की तारीख भी नहीं बताई है. Focus Schedules उन लोगों के लिए उपयोगी फीचर हो सकता है, जो जरूरी मैसेज मिस किए बिना गैर-जरूरी नोटिफिकेशन से दूरी बनाना चाहते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...