Advertisement

Loading Ad...

AC नहीं तो कूलर सही! Flipkart सेल में मिल रहे धांसू ऑफर्स, 70% तक छूट

Cheapest Cooler: Flipkart ने 16 अप्रैल से super Cooling days सेल शुरू की है , जहां एयर कूलर्स पर 70 प्रतिशत तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप इस बार गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर लेने का सोच रहे है , तो ये मौका आपके लिए काफी काम का हो सकता है.

Image Source: Flipkart Website
Loading Ad...

Coolers Price: गर्मी अब धीरे -धीरे चरम सीमा पर पहुंच रही है. ऐसे में सबसे पहले दिम्माग में आता है, घर को ठंडा कैसे रखा जाए. हर कोई AC नहीं ले सकता है, और ऐसे में एयर कूलर एक सस्ता और बढ़िया विकल्प बन जाता है.  इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Flipkart ने 16 अप्रैल से super Cooling days सेल शुरू की है , जहां एयर कूलर्स पर 70 प्रतिशत तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप इस बार गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर लेने का सोच रहे है , तो ये मौका आपके लिए काफी काम का हो सकता है.

बड़े कमरों के लिए दमदार कूलर

अगर आपका कमरा बड़ा है या आप हॉल के लिए कूलर ढूंढ रहे हैं, तो Voltas 90L Desert Air Cooler एक अच्छा विकल्प है. इसकी बड़ी टंकी बार-बार पानी भरने की झंझट कम करती है और इसमें आइस चैंबर भी दिया गया है, जिससे और ठंडी हवा मिलती है. अच्छी बात ये है कि ये इन्वर्टर पर भी चल सकता है, यानी बिजली जाने पर भी राहत बनी रहती है. इसी तरह, Thomson Chill Vault CV130 भी काफी पावरफुल कूलर है. इसका 130 लीटर का बड़ा टैंक और मजबूत कूलिंग इसे बड़े स्पेस के लिए बढ़िया बनाता है.अगर आपको कुछ प्रीमियम डिजाइन और ज्यादा कैपेसिटी चाहिए, तो ये विकल्प ध्यान देने लायक है.

Loading Ad...

 मिड-साइज घरों के लिए सही ऑप्शन

Loading Ad...

हर किसी को बहुत बड़ा कूलर नहीं चाहिए होता. अगर आपका कमरा मीडियम साइज का है, तो Hindware Smart Appliances 85L Desert Air Cooler अच्छा बैलेंस देता है। इसमें 4-वे एयर डिफ्लेक्शन जैसी सुविधा मिलती है, जिससे हवा हर कोने तक पहुंचती है. वहीं Thomson SUV1200 Air Cooler भी एक अच्छा ऑप्शन है, जो बड़े घरों के लिए डिजाइन किया गया है लेकिन बिजली और पानी दोनों की बचत का भी ध्यान रखता है. कंपनी का दावा है कि ये करीब 20% तक बचत कर सकता है , जो लंबे समय में काम आता है.

 छोटे कमरों के लिए बजट कूलर

Loading Ad...

अगर आपको सिर्फ अपने कमरे या छोटे स्पेस के लिए कूलर चाहिए, तो BAJAJ 36L Personal Air Cooler एक किफायती और आसान विकल्प है. इसका साइज छोटा है, लेकिन 30 फीट तक एयर थ्रो देता है, जो एक कमरे के लिए काफी होता है. ऐसे कूलर खासकर स्टूडेंट्स, किराए के घर में रहने वालों या छोटे परिवारों के लिए बढ़िया रहते हैं.

 बड़े हॉल और दुकानों के लिए हाई-पावर कूलर

अगर आपको बहुत बड़े स्पेस जैसे हॉल, दुकान या सेमी-कमर्शियल जगह के लिए कूलर चाहिए, तो Thomson SUV1700 Air Cooler काफी दमदार है. इसका 170 लीटर का बड़ा टैंक और करीब 75 फीट तक का एयर थ्रो इसे भारी-भरकम जगहों के लिए परफेक्ट बनाता है. ये उन लोगों के लिए सही है जिन्हें लगातार और तेज कूलिंग चाहिए.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...