Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Amazon का नया AI डिवाइस करेगा आपकी हर बात याद! मीटिंग से लेकर कॉल तक की समरी होगी तैयार

Amazon AI: इसी परेशानी को दूर करने के लिए Amazon AI की मदद से काम करने वाले दो नए डिवाइस लेकर आया है. इनके नाम Bee Frontier और Bee Eclipse हैं. ये डिवाइस बातचीत को समझकर उसका सार तैयार करने, जरूरी कामों की लिस्ट बनाने और समय पर रिमाइंडर देने में मदद कर सकते हैं.

Image Source: Bee/ Website
Loading Ad...

Amazon AI: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार ऐसा होता है कि हम किसी मीटिंग में जरूरी बात सुनते हैं, किसी से काम का वादा करते हैं या फोन पर कोई अहम जानकारी मिलती है, लेकिन कुछ समय बाद उसे भूल जाते हैं. इसी परेशानी को दूर करने के लिए Amazon AI की मदद से काम करने वाले दो नए डिवाइस लेकर आया है. इनके नाम Bee Frontier और Bee Eclipse हैं. ये डिवाइस बातचीत को समझकर उसका सार तैयार करने, जरूरी कामों की लिस्ट बनाने और समय पर रिमाइंडर देने में मदद कर सकते हैं. यानी हर छोटी-बड़ी बात को खुद लिखने की जरूरत कम हो सकती है. हालांकि, इनकी खूबियों के साथ प्राइवेसी को लेकर कुछ जरूरी सवाल भी उठते हैं.

कैसे दिखते हैं Amazon के नए AI डिवाइस?

Bee Frontier एक छोटा वियरेबल डिवाइस है, जिसे कलाई पर पहना जा सकता है या कपड़ों पर क्लिप किया जा सकता है. इसमें दो माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो आसपास की आवाजों को बेहतर तरीके से पकड़ने के लिए बनाए गए हैं. यह वॉटर रेसिस्टेंट है और इसकी बैटरी सात दिनों तक चल सकती है. यह Onyx, Lavender और Sage रंगों में उपलब्ध है.वहीं, Bee Eclipse क्रेडिट कार्ड जैसा पतला डिवाइस है, जो मैग्नेट की मदद से फोन के पीछे जुड़ जाता है. कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 21 दिनों से ज्यादा चल सकती है.

Loading Ad...

WhatsApp का नया फीचर लॉन्च! अब चैट पर लगा सकेंगे पाबंदी, तय समय पर ही आएंगे नोटिफिकेशन

Loading Ad...

बातचीत से तैयार होंगे नोट्स और रिमाइंडर

इन डिवाइस की सबसे खास बात यह है कि ये बातचीत से जरूरी जानकारियां पहचानकर उनकी समरी बना सकते हैं. उदाहरण के लिए, मीटिंग के बाद आपको दोबारा पूरी बातचीत याद करने की जरूरत नहीं होगी. AI जरूरी बातों का सार तैयार करने के साथ फॉलो-अप ईमेल, कैलेंडर इनविटेशन और टू-डू लिस्ट बनाने में भी मदद कर सकता है. Gmail, Google Calendar और Microsoft Outlook जैसी सेवाओं से जुड़ने पर यह आपके काम को और आसान बना सकता है.

Loading Ad...

क्या प्राइवेसी को लेकर चिंता करनी चाहिए?

बातचीत सुनने वाले किसी भी डिवाइस के साथ प्राइवेसी का सवाल उठना स्वाभाविक है. Amazon का कहना है कि इन डिवाइस में ऑडियो प्रोसेसिंग चालू या बंद करने के लिए बटन और एक्टिव होने पर जलने वाला LED इंडिकेटर दिया गया है. कंपनी के अनुसार, ऑडियो रिकॉर्डिंग स्थायी रूप से स्टोर नहीं होती, बल्कि प्रोसेसिंग के बाद डिलीट कर दी जाती है. ट्रांसक्रिप्ट को एन्क्रिप्शन के जरिए सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी है.
फिर भी, आसपास मौजूद लोगों को यह पता होना जरूरी है कि उनकी बातचीत प्रोसेस की जा सकती है. इसलिए रिकॉर्डिंग शुरू करने से पहले दूसरे लोगों की सहमति लेना और डिवाइस के कंट्रोल का सही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है.

कितनी है कीमत?

Loading Ad...

Bee Frontier की कीमत 74.99 डॉलर (करीब 7,200 रुपये) बताई गई है, जबकि Bee Eclipse की शुरुआती कीमत 99.99 डॉलर (करीब 9,500 रुपये) रखी गई है. इसके अलावा Bee Pro सब्सक्रिप्शन के लिए हर महीने 11.99 डॉलर (करीब 1,200 रुपये) देने होंगे. इसमें अतिरिक्त ऐप इंटीग्रेशन, पर्सनलाइज्ड मदद और दूसरे फीचर्स मिलते हैं. नए ग्राहकों को 30 दिनों का फ्री ट्रायल भी दिया जाता है. ये डिवाइस रोजमर्रा के कामों को आसान बना सकते हैं, लेकिन इन्हें इस्तेमाल करते समय सुविधा के साथ दूसरों की प्राइवेसी का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी होगा...

 

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...