Advertisement
Apple का बड़ा फैसला! अब भारतीय एक बार में खरीद पाएंगे सिर्फ 2 iPhone
iPhone: यह नियम सिर्फ किसी एक मॉडल पर लागू नहीं है, बल्कि अलग-अलग iPhone मॉडल खरीदने पर भी यही सीमा रखी गई है. ऐसे में अगर आप अपने लिए, परिवार के सदस्यों के लिए या किसी को गिफ्ट देने के लिए एक साथ कई iPhone खरीदना चाहते हैं, तो आपको इस नए नियम का ध्यान रखना होगा.
Advertisement
iPhone: अगर आप नया iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर जरूरी है. Apple ने भारत में अपने ऑनलाइन स्टोर से iPhone खरीदने को लेकर एक नई लिमिट लागू की है. इसके तहत अब एक ग्राहक एक ऑर्डर में अधिकतम दो iPhone ही खरीद सकता है. यह नियम सिर्फ किसी एक मॉडल पर लागू नहीं है, बल्कि अलग-अलग iPhone मॉडल खरीदने पर भी यही सीमा रखी गई है. ऐसे में अगर आप अपने लिए, परिवार के सदस्यों के लिए या किसी को गिफ्ट देने के लिए एक साथ कई iPhone खरीदना चाहते हैं, तो आपको इस नए नियम का ध्यान रखना होगा.
एक ऑर्डर में दो ही iPhone खरीद पाएंगे ग्राहक
रिपोर्ट के मुताबिक, Apple के ऑनलाइन स्टोर पर ग्राहक एक बार में अधिकतम दो iPhone अपने शॉपिंग बैग में जोड़ सकते है. खास बात यह है कि ये दोनों फोन एक ही मॉडल के हो सकते हैं या फिर अलग-अलग मॉडल भी चुने जा सकते हैं. उदाहरण के लिए, आप दो iPhone 18 Pro खरीद सकते हैं या एक iPhone 18 Pro और एक iPhone Duo को एक साथ ऑर्डर कर सकते हैं. लेकिन अगर आप तीसरा फोन जोड़ने की कोशिश करते हैं, तो वेबसाइट आपको आगे बढ़ने से रोकने के लिए चेतावनी दिखाएगी. यानी तीसरा फोन किसी दूसरे मॉडल का होने पर भी खरीदारी की तय सीमा नहीं बदलेगी.
Advertisement
किन iPhone मॉडल्स पर लागू है यह नियम?
Advertisement
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, यह लिमिट केवल नए iPhone Duo, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max तक सीमित नहीं ह. Apple के ऑनलाइन स्टोर पर दूसरे iPhone मॉडल्स के लिए भी यही नियम लागू होने की जानकारी सामने आई है. इसका मतलब है कि ग्राहक को फोन का मॉडल बदलने से भी तीसरी यूनिट खरीदने की अनुमति नहीं मिलेगी..ऐसे में एक साथ तीन या उससे ज्यादा iPhone खरीदने की योजना बना रहे लोगों को अपनी खरीदारी उसी हिसाब से करनी होगी.
Advertisement
आखिर Apple ने क्यों लगाई यह पाबंदी?
Apple ने अभी तक इस फैसले के पीछे की वजह आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं की है. हालांकि, माना जा रहा है कि कंपनी लॉन्च के समय फोन की ज्यादा खरीदारी करने वाले रीसेलर्स पर लगाम लगाने के लिए ऐसा कदम उठा सकती है, इससे आम ग्राहकों को नए iPhone खरीदने का बेहतर मौका मिल सकता है. Apple पहले भी इस तरह की सीमा लागू कर चुका है. साल 2007 में पहले iPhone की लॉन्चिंग के दौरान भी कंपनी ने प्रति ग्राहक दो फोन खरीदने की लिमिट रखी थी.
नए iPhone की लॉन्चिंग से पहले आया फैसला
Advertisement
यह भी पढ़ें
यह बदलाव ऐसे समय में सामने आया है, जब नए iPhone Duo को लेकर ग्राहकों के बीच काफी उत्साह बताया जा रहा है.. रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी रिटेल लॉन्चिंग से पहले 16 अक्टूबर को प्री-ऑर्डर शुरू हुए थे और 23 अक्टूबर को बिक्री शुरू होनी थी. हालांकि, खरीदारी की इस सीमा को लागू करने की आधिकारिक वजह Apple ने नहीं बताई है. फिलहाल ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे ऑनलाइन ऑर्डर करते समय दो iPhone की लिमिट का ध्यान रखें...