×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

वीरभूमि में गूंजा ‘योगी-योगी’, चित्तौड़गढ़ दुर्ग में CM योगी ने टेका माथा, जौहर के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्तौड़गढ़ में कालिका माता के दर्शन और महारानी पद्मावती के जौहर स्थल पर नमन कर राजस्थान की त्याग और बलिदान की वीरगाथाओं को राष्ट्र का प्रेरणास्रोत बताया.

Author
16 Mar 2026
( Updated: 16 Mar 2026
12:46 PM )
वीरभूमि में गूंजा ‘योगी-योगी’, चित्तौड़गढ़ दुर्ग में CM योगी ने टेका माथा, जौहर के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वीरभूमि राजस्थान पहुंचे. उन्होंने जौहर श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने से पहले दुर्ग चित्तौड़गढ़ में ऐतिहासिक कालिका माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया. सीएम ने मां को चुनरी भेंटकर श्रद्धा निवेदित की और प्रदेश व देशवासियों के मंगल के लिए प्रार्थना की. 

राजस्थान की धरती पर गूंजा ‘योगी-योगी’

इसके बाद सीएम ने राजस्थान की वीरभूमि को नमन किया और महारानी पद्मावती के जौहर स्थल भी गए. मुख्यमंत्री ने यहां की वीरगाथाओं को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि हम आज इतिहास बनाने वाली धरती से साक्षात्कार कर रहे हैं. यह त्याग, बलिदान की परिपाटी का प्रतीक है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब जौहर श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे और मंच पर संबोधन के लिए खड़े हुए तो समूचा समारोह स्थल ‘योगी-योगी’ की गूंज से गुंजायमान हो उठा. इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आदि भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें