Advertisement

Loading Ad...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026- दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान, बूथों पर उमड़ा जनसैलाब!

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान उत्साहजनक रुझान दिख रहा है, जहां दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत भारी मतदान दर्ज किया गया है.

Image Source: IANS/Biplab Banerjee
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान जारी है. दूसरे चरण के मतदान में दोपहर 1 बजे तक 61.11 फीसदी वोटिंग हुई है. जिसमें उत्तर 24 परगना में दोपहर 1 बजे तक 59.20% वोटिंग, कोलकाता उत्तर में दोपहर 1 बजे तक 60.18% मतदान, कोलकाता दक्षिण में 57.73%, दक्षिण 24 परगना में 58.58%, नादिया में 61.41%, पूर्व बर्धमान में 66.80%, हावड़ा में 60.68% और हुगली में दोपहर 1 बजे तक 64.57% वोटिंग हुई है.

सुबह 11 बजे तक 39.97 फीसदी वोटिंग हुई

इसी तरह से अगर सुबह 11 बजे के आसपास की बात की जाए तो 11 बजे तक 39.97 फीसदी वोटिंग हुई. जिसमें, उत्तर 24 परगना में सुबह 11 बजे तक 38.43% वोटिंग, कोलकाता उत्तर में 38.39%, कोलकाता दक्षिण में 36.78%, दक्षिण 24 परगना में सुबह 11 बजे तक 37.92%, नादिया में सुबह 11 बजे तक 40.34%, पूर्व बर्धमान में सुबह 11 बजे तक 44.50%, हावड़ा में सुबह 11 बजे तक 39.45% और हुगली में सुबह 11 बजे तक 43.12% वोटिंग हुई है.

Loading Ad...

सुबह 9 बजे तक हुई 18.39% वोटिंग हुई

Loading Ad...

वहीं इससे पहले सुबह 9 बजे तक के वोटिंग प्रतिशत की बात की जाए तो ये आकंड़ा 18.39% रहा. जिसमें, उत्तर 24 परगना में सुबह 9 बजे तक 17.81% वोटिंग, कोलकाता उत्तर में 17.28%, कोलकाता दक्षिण में 16.81%, दक्षिण 24 परगना में सुबह 9 बजे तक 17.25% वोटिंग, नादिया में 18.50% वोटिंग, पूर्व बर्धमान में 20.86%, हावड़ा में 17.76% और हुगली में सुबह 9 बजे तक 20.16% वोटिंग हुई.

पहले चरण में भी रिकॉर्ड तोड़ मतदान

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इसके अलावा अगर पहले फेज में मतदान प्रतिशत की बात की जाए तो इसमें व्यापक वृद्धि दर्ज की गई थी. पहले चरण में राज्य में 93.19 प्रतिशत मतदान रहा, जिसे निर्वाचन आयोग ने आजादी के बाद से सबसे अधिक बताया. जिलेवार दृष्टिकोण से कूच बिहार में सबसे ज्यादा 96.02 प्रतिशत, जबकि कलिम्पोंग में सबसे कम 83.04 प्रतिशत मतदान हुआ. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...