Advertisement

Loading Ad...

रसगुल्ला मांगने पर कटर्स ने मासूम को जलते तंदूर में फेंका, जिंदगी और मौत से जूझ रहा बच्चा

तंदूर से बच्चे की चीखें सुनकर शादी समारोह में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था. उसे तत्काल अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.

Image Credits: AI Generated
Loading Ad...

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह में एक मासूम बच्चे को सिर्फ रसगुल्ला खाने की वजह से जलते तंदूर में फेंक देने का आरोप है, जलने की वजह से बच्चा गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, जिसको इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

रसगुल्ले के विवाद में मासूम को तंदूर में झोंका

आपको बता दें कि छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई गांव में एक विवाह समारोह के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ महज एक रसगुल्ले के विवाद में कैटरिंग ठेकेदार ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक 11 वर्षीय बालक को जलते हुए तंदूर में फेंक दिया. आग की लपटों से बच्चा चेहरे से लेकर कमर तक बुरी तरह झुलस गया है. उसे गंभीर अवस्था में लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जहाँ वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. 

Loading Ad...

जिंदगी और मौत से जूझ रहा 11 वर्षीय चमन

Loading Ad...

जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के नवाबगंज थाना के दुर्जनपुर गांव का निवासी 11 वर्षीय चमन अपनी मां के निधन के बाद से ही बस्ती के बाघानाला स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था.वह अपनी नानी के साथ मलौली गोसाई गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था. शादी में खुशी का माहौल था और चमन खेल-कूद रहा था. इसी दौरान वह भोजन स्थल पर गया और वहां रखे रसगुल्ले निकाल कर खाने लगा. आरोप है कि बार-बार रसगुल्ला निकालने पर वहां मौजूद कैटरिंग ठेकेदार अपना आपा खो बैठा. उसने पहले बच्चे को पकड़कर डराया और फिर उसे उठाकर जलते हुए तंदूर के ऊपर बिठा दिया इसी बीच अनियंत्रित होकर बच्चा सीधे तंदूर के भीतर जा गिरा. 

तंदूर से बच्चे की चीखें सुनकर शादी समारोह में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था. उसे तत्काल अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया. घटना के बाद आरोपी ठेकेदार मौके से फरार हो गया है. पीड़ित बच्चे के मामा देवीदीन निषाद ने आरोपी तंदूर कारीगर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है.

Loading Ad...

मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी 

यह भी पढ़ें

सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक बच्चा आग में जल गया है, जिस मामले में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...