जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

11 हजार का वादा, 1100 का लिफाफा... राजभर ने अखिलेश पर लगाया ‘राखी घोटाले’ का आरोप

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर सवाल उठाया कि अगर महिलाओं के लिए 11 हजार रुपये का ऐलान किया गया था, तो बाकी की रकम कहां गई. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यालय में ही चर्चा है कि कुछ लोगों ने हर पैकेट से करीब 10-10 हजार रुपये निकाल लिए.

Author
29 Aug 2026
( Updated: 29 Aug 2026
12:41 PM )
11 हजार का वादा, 1100 का लिफाफा... राजभर ने अखिलेश पर लगाया ‘राखी घोटाले’ का आरोप
Image Credit: NMF Input
Advertisement

सुभासपा अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए 'राखी घोटाले' का आरोप लगाया है. शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन के लिए महिलाओं को 11-11 हजार रुपये देने के नाम पर सपा कार्यालय बुलाया, लेकिन उन्हें सिर्फ 1100 रुपये के लिफाफे थमा दिए.

राजभर ने लंबी पोस्ट में लिखा कि समाजवादी पार्टी सत्ता में रहे या न रहे, उसकी कार्यशैली नहीं बदलती. उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा कि इस बार कुछ नहीं मिला तो रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर ही ‘राखी घोटाला’ कर दिया गया. आगे राजभर ने कहा कि कंसवादियों से रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर मर्यादित आचरण की उम्मीद करना बेवकूफी ही है. 

'मुफ्त सफर कैसा लग रहा...', रक्षाबंधन पर बस में सवार हुए योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर, महिलाओं से लिया फीडबैक

11 हजार के नाम पर बुलाया, थमा दिए 1100

ओपी राजभर ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि दो दिन पहले समाजवादी पार्टी के दफ्तर में महिलाओं को 11-11 हजार रुपये देने के नाम पर बुलाया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं को बाद में 11 हजार रुपये के बजाय केवल 1100 रुपये वाले लिफाफे दिए गए.

Advertisement

राजभर ने सवाल उठाया कि अगर महिलाओं के लिए 11 हजार रुपये का ऐलान किया गया था, तो बाकी की रकम कहां गई. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यालय में ही चर्चा है कि कुछ लोगों ने हर पैकेट से करीब 10-10 हजार रुपये निकाल लिए.

अखिलेश को ‘विभीषणों’ से बचने की सलाह

हमले के बीच राजभर ने अखिलेश यादव को सलाह देने का अंदाज भी नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के आसपास मौजूद लोग ही उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं. पोस्ट में राजभर ने ऐसे लोगों को ‘विभीषण’ बताते हुए कहा कि ये लोग उनकी ‘लंका लगा कर ही मानेंगे.’

राजभर ने तंज कसते हुए लिखा कि शायद इन लोगों को लगा होगा कि ‘शाह-ए-बेखबर’ को इस पूरे मामले की जानकारी नहीं होगी. लेकिन कुछ महिलाओं ने लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें 11 हजार की जगह केवल 1100 रुपये निकले.

Advertisement

यह भी पढ़ें

राजभर ने इस विवाद को केवल रकम तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने रक्षाबंधन जैसे पर्व का जिक्र करते हुए सपा की राजनीति और उसके व्यवहार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कम से कम बहनों के मन और मान का ख्याल रखा जाना चाहिए था. पोस्ट के आखिर में खुद को अखिलेश यादव का ‘परम हितैषी’ बताते हुए राजभर ने एक बार फिर उन्हें अपने आसपास के लोगों से सावधान रहने की सलाह दी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें