Advertisement
अजीत डोभाल पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले- उत्तराखंड की जनता कभी माफ नहीं करेगी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सैन्यभूमि उत्तराखंड के बढ़ते मान, सम्मान और स्वाभिमान से राहुल गांधी को इतनी दिक्कत क्यों है.
Advertisement
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) पर की गई टिप्पणी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी. सीएम ने अजीत डोभाल को देश का गौरव बताया है.
अजित डोभाल पर राहुल गांधी के बयान से गरमाई सियासत
दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल पर अमर्यादित टिप्पणी की है. राहुल गांधी ने एनएसए को देश का विलेन बताया है. इसके बाद से सियासत तेज हो गई है.
Advertisement
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सपूत और देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का अपमान करने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि राष्ट्र की सुरक्षा और देश का स्वाभिमान किसी भी राजनीतिक दल की सियासत से कहीं ऊपर है.
Advertisement
राहुल गांधी पर फूटा CM धामी का गुस्सा
धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विदेश की धरती पर जाकर देश की छवि धूमिल करना और सेना के शौर्य तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सवाल उठाना राहुल गांधी की राष्ट्रविरोधी सोच को दर्शाता है.
Advertisement
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने हमेशा देश की सुरक्षा और राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. ऐसे में राज्य के गौरव और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर की जा रही टिप्पणी न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देशवासियों की भावनाओं को भी आहत करने वाली है.
यह भी पढ़ें
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सैन्यभूमि उत्तराखंड के बढ़ते मान, सम्मान और स्वाभिमान से राहुल गांधी को इतनी दिक्कत क्यों है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर राजनीति करना उचित नहीं है और देशहित को दलगत राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की टिप्पणी से उत्तराखंड की जनता माफ नहीं करेगी.