Advertisement
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- ‘अहीर-जहीर’ को कंट्रोल नहीं किया तो 27 सीटें भी नहीं जीतेंगे
ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर साधते हुए लिखा कि अपने 'अहीर' और 'जहीर' को नियंत्रित करें, नहीं तो 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी.
Advertisement
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें अपने ‘अहीर’ और ‘जहीर’ को कंट्रोल करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग न सिर्फ समाज का अहित कर रहे हैं, बल्कि अखिलेश यादव का भी राजनीतिक नुकसान कर देंगे.
राजभर ने लिखा, 'अखिलेश भाई! अपने 'अहीर’ और ‘जहीर' को कंट्रोल कीजिए महाराज. ये बहुत अति मचाये हुए हैं. समाज का तो अहित कर ही रहे हैं, आपको भी ये निपटा देंगे.'
झांसी की घटना का जिक्र कर सपा पर निशाना
Advertisement
राजभर ने अपने पोस्ट में झांसी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 'अभी कल की ही घटना देख लीजिए. झांसी में आपका 'अहीर', जो कि सरकारी मास्टर है, उसने एक व्यापारी, जो कि बनिया समाज से आते हैं, उनका अपहरण कर लिया. हालांकि बाबा की पुलिस ने उसको पकड़ लिया है.'
Advertisement
CM योगी के नेतृत्व में 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी BJP, अजय आलोक ने दिया बड़ा बयान
हापुड़ में गोकशी के आरोपी का भी जिक्र
Advertisement
ओम प्रकाश राजभर ने हापुड़ की घटना को लेकर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'हापुड़ में आपका 'जहीर' गोकशी के मामले में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुआ.'
‘नीली ड्रेस पहनाने वालों को अनुशासन भी सिखाइए’
राजभर ने अपने पोस्ट में सपा से जुड़े अपराधियों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना की यूनिफॉर्म की कॉपी करके नीली ड्रेस पहनाई गई है, उन्हें उसी संगठन की तरह अनुशासन भी सिखाया जाना चाहिए. उन्होंने लिखा, 'जिन अपराधियों को आपने राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना की यूनिफार्म की कॉपी करके नीली ड्रेस पहनाई है, उन्हें उसी सुहेलदेव सेना की तरह का अनुशासन भी सिखाइए.'
Advertisement
राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव ऐसा नहीं कर सकते तो कम से कम एसी में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बजाय अपने लोगों को अपराध न करने की कसम तो खिला सकते हैं.
योगी का बड़ा ऐलान: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब 12 हजार मानदेय, परिवार को 5 लाख तक कैशलेस इलाज
Advertisement
‘2027 में 27 सीट भी नहीं जीतने देंगे’
राजभर ने अपने पोस्ट के आखिर में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अखिलेश यादव पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि अगर ‘अहीर और जहीर’ पर नियंत्रण नहीं किया गया तो ये लोग अखिलेश यादव को 2027 में 27 सीट भी नहीं जीतने देंगे.
दरअसल, जिन घटनाओं को लेकर राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है उसमें एक घटना झांसी की है. जहां सरकारी शिक्षक रवि यादव और उसके साथी ने एक व्यापारी विकास गुप्ता का अपहरण कर लिया था और बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की थी. लेकिन पुलिस ने करीब सात घंटे में व्यापारी को बचा लिया था.
Advertisement
यह भी पढ़ें
वहीं, दूसरी घटना हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की है जहां पुलिस ने गौ तस्करी कर रहे बिलाल और जहीर को मुठभेड़ के बाद पकड़ा था. दोनों पर गौकशी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं.