Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'हमसे लड़िए, महिलाओं से नहीं...', मऊ में राजभर समाज की बहन-बेटियों से मारपीट पर भड़के ओपी राजभर, अखिलेश को दी चेतावनी

मऊ में राजभर समाज की महिलाओं से मारपीट के मुद्दे पर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कहा कि अपने गुंडों को समझाइए, राजभर समाज आपसे डरता नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश जी ये आप पर शोभा नहीं देता है.

OP Rajbhar (File Photo) Image Source: IANS
Loading Ad...

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने मऊ की एक घटना को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि मऊ के रामपुर थाना क्षेत्र के पतापुर में राजभर समाज की महिलाओं के साथ जो हुआ, वह ठीक नहीं था.

‘राजभर समाज से आपको क्या दिक्कत है?’

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “अखिलेश जी, माना कि आपको ओम प्रकाश राजभर से दिक्कत है, लेकिन राजभर समाज से आपको क्या दिक्कत है भाई! लड़ना है तो मुझसे राजनीतिक लड़ाई लड़िए, लेकिन क्या राजभर समाज की महिलाओं पर हमला करवाकर आप हमसे लड़ेंगे?” उन्होंने सवाल किया कि आखिर राजभर समाज से अखिलेश यादव को क्या दिक्कत है.

Loading Ad...

महिलाओं पर गाड़ी चढ़ाने की हुई कोशिश

Loading Ad...

ओपी राजभर ने लिखा कि मऊ के रामपुर थाना क्षेत्र के पतापुर में जो हुआ, वह ठीक नहीं था. उनके मुताबिक, राजभर समाज की महिलाएं शांति से पूजा-पाठ कर रही थीं और जल चढ़ाने के लिए जा रही थीं. राजभर ने आरोप लगाया कि इस दौरान कुछ लोगों ने महिलाओं पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और विरोध करने पर राजभर समाज के युवकों के साथ मारपीट की गई.

‘राजभर समाज न डरता है, न दबता है’

Loading Ad...

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके गुंडों को राजभर समाज से इसलिए दिक्कत है, क्योंकि ओपी राजभर उनकी “कलई खोलता है.” उन्होंने कहा कि राजभर समाज न तो डरता है और न ही दबता है. राजभर ने कहा कि वह अखिलेश यादव से आंख में आंख डालकर सवाल पूछते रहेंगे और उनके कथित पाप उजागर करते रहेंगे, लेकिन यह लड़ाई राजनीतिक तौर पर होगी, गुंडई के जरिए नहीं.

‘अपने कार्यकर्ताओं को समझाइए’- राजभर

ओपी राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को गुंडई करने के लिए हरी झंडी दे दी है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह मानकर चल रहे हैं कि अब सपा की सरकार आने वाली है और इसी वजह से उत्पात पर उतर आए हैं.
राजभर ने कहा, “अपने कार्यकर्ताओं को समझाइए कि सपा की सरकार तो आनी नहीं है, झूठ में अपना भविष्य खराब कर रहे हैं.”

Loading Ad...

‘महिलाओं से मत लड़िए, ये आपको शोभा नहीं देता’

यह भी पढ़ें

ओपी राजभर ने कहा कि राजभर समाज महाराजा सुहेलदेव का वंशज है और वह किसी से डरने वाला नहीं है. उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि उनसे लड़ना है तो संविधान के मुताबिक और राजनीतिक तौर पर लड़ें. राजभर ने अपनी पोस्ट के अंत में कहा, “महिलाओं से मत लड़िए, ये आपको शोभा नहीं देता.”

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...