'कोई नया टैक्स नहीं, देश की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में UP', CM योगी ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, जानें 8 बड़ी बातें

UP Budget 2026: सीएम योगी ने 10वीं बार पेश किए गए यूपी के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें जनता को अधिकतम लाभ, बेरोज़गारी कम करने और आर्थिक विकास पर जोर है। बजट बिना नए टैक्स के तैयार किया गया है, ‘सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, हर हाथ को काम’ थीम वाला है और प्रदेश को ‘सरप्लस स्टेट’ बनाता है.

'कोई नया टैक्स नहीं, देश की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में UP', CM योगी ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, जानें 8 बड़ी बातें
Screengrab

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज अपना 10वां बजट विधानसभा में पेश किया. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में 2026-27 के लिए 9,12,696 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया, जो राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है. विधानसभा चुनाव से पहले यह योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट है, इसलिए इसमें रोजगार, बुनियादी ढांचा, महिला सशक्तिकरण, किसान और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है. इस बजट पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

सीएम योगी ने बजट के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि इस बजट में प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों की भलाई का ध्यान रखा गया है और इसे जनता को अधिकतम लाभ पहुँचाने के लिए तैयार किया गया है, बिना किसी नए कर को लागू किए. सीएम योगी ने यह भी बताया कि यह उनके लिए विशेष अवसर है, क्योंकि उन्हें लगातार 10वीं बार बजट पेश करने का मौका मिला है. उन्होंने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें कुशल वित्तीय प्रबंधन किया गया है और बेरोजगारी कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. सीएम योगी ने यह भी जोर दिया कि उत्तर प्रदेश अब देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है, जो प्रदेश की तेजी से बढ़ती आर्थिक शक्ति को बताता है. 

सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, हर हाथ को काम: CM योगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी ने बजट को ‘सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, हर हाथ को काम’ की थीम वाला बताया. उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश को पॉलिसी जाम (Policy Paralysis) से बाहर निकालते हुए बजट का आकार तीन गुना बढ़ाया गया है. सीएम ने यह भी कहा कि बिना किसी नए टैक्स के यूपी को ‘सरप्लस स्टेट’ बनाया गया है. अपने रिकॉर्ड 10वीं बार बजट पेश करने पर गर्व जताते हुए उन्होंने इसे रोजगार सृजन (Employment Generator) वाला बजट करार दिया. सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ और स्मार्ट पुलिसिंग की वजह से ही निवेश और विकास की गारंटी सुनिश्चित हो रही है. 

CM योगी की बजट पर आठ बड़ी बातें

1- अलग-अलग विभाग अलग-अलग समय पर डेटा साझा करते थे, लेकिन अब सरकार ने फैसला किया है कि उत्तर प्रदेश में एक स्टेट अथॉरिटी का गठन किया जाएगा, जो सभी डेटा का समन्वय करेगी.

2- बजट में 43,565 करोड़ रुपये से अधिक नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित हैं, जबकि 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) के लिए निर्धारित की गई है.

3- यह भाजपा सरकार का 10वां बजट है और पहली बार किसी मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में लगातार 10वीं बार बजट पेश करने का अवसर मिला है.

4- पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपनी आर्थिक और विकास संबंधी दृष्टिकोण बदलने के लिए कई कदम उठाए हैं. यह बजट उन प्रयासों और विकास की दिशा का प्रतिबिंब है. इसी अवधि में प्रदेश का बजट तीन गुना से अधिक बढ़ा है.

5- इस बजट की थीम है ‘सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम’. यह 9 वर्षों के नव निर्माण की एक नई कहानी देशवासियों के सामने प्रस्तुत करता है.

6- युवाओं की रोजगार संभावनाओं पर जोर दिया गया है. नए आर्थिक जोन और कलस्टर बनाने का प्रावधान किया गया है. इसे Employment Generator Budget कहा जा सकता है.

7- निवेश को आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में सिंगल विंडो सिस्टम लागू होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि रूल ऑफ लॉ ही वास्तविक विकास की गारंटी है.

8- प्रदेश में नए डेटा सेंटर बनाए जाएंगे और एआई मिशन व स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके साथ ही कई सिटी इकॉनोमिक जोन भी विकसित किए जाएंगे.

बताते चलें कि इस बजट के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश का विकास समान अवसर, रोजगार और निवेश की स्थिरता पर केंद्रित है. सीएम योगी के नेतृत्व में यह बजट न केवल आर्थिक मजबूती बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
पति, तलाक, ससुर, हलाला… आंसुओं में डूबी मुस्लिम बेटी का ये दर्द सुन रूह कांप जाएगी!
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें