Advertisement
जिस मंत्री के काम पर मैथिली ठाकुर ने विधानसभा में उठाए थे सवाल, सम्राट कैबिनेट में उनका पत्ता साफ, वायरल हुआ Video
मशहूर लोक गायिका और अलीनगर से BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने विधानसभा में अपनी सरकार के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के काम पर नाखुशी जताई थी.
Advertisement
Maithili Thakur Video Viral: बिहार में सम्राट सरकार का आगाज हो चुका है. बिहार में BJP का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कैबिनेट विस्तार हुआ. जिसमें 32 मंत्रियों ने शपथ ली. इसमें कुछ नए चेहरों को जगह मिली तो कुछ पुराने और दिग्गज चेहरों को साइड कर दिया गया.
इन दिग्गजों में से एक हैं मंगल पांडेय, वही मंगल पांडे जिन्हें नीतीश राज में दो बार मंत्री बनाया गया. साल 2025 में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगल पांडे को फिर से स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था, लेकिन सम्राट चौधरी कैबिनेट में मंगल पांडे का पत्ता कट गया. इसके बाद मैथिली ठाकुर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने विधानसभा में मंगल पांडे के काम पर सवाल उठाए थे.
मंगल पांडे के काम को लेकर मैथिली ठाकुर ने क्या कहा था?
Advertisement
मशहूर लोक गायिका और अलीनगर से BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने विधानसभा में अपनी सरकार के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के काम पर नाखुशी जताई थी. विधानसभा में मैथिली ने अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा था,
Advertisement
‘कागजों पर जो 'सब ठीक’ बताया जा रहा है, धरातल पर वो सच्चाई से ठीक उलट है.’
‘स्वास्थ्य व्यवस्था सिमटी हुई’
Advertisement
मैथिली ठाकुर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से अस्पतालों की खराब हालत पर लिखित जवाब को भी खारिज कर दिया. उन्होंने भरी विधानसभा में कहा, ‘मंत्री जी के जवाब में लिखा है कि भवन जर्जर नहीं है, बस मरम्मत चाहिए. लेकिन मैं खुद वहां गई हूं, भवन पूरी तरह जर्जर है और एक छोटे से कमरे में पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था सिमटी हुई है.’
मंगल पांडे पर मैथिली की इस नाराजगी के बाद माहौल गरमा भी गया था, उस वक्त मैथिली के इस रुख की चर्चा चारों तरफ होने लगी थी. अब इसके तकरीबन 3 महीने बाद सम्राट कैबिनेट से मंगल पांडे को आउट कर दिया गया.
बिहार में इन पुराने चेहरे का पत्ता कटा
Advertisement
मंगल पांडे ही नहीं बिहार में तीन पुराने चेहरों का पत्ता साफ हो गया है. मंगल पांडे, नारायण प्रसाद और सुरेंद्र मेहता को कैबिनेट में जगह नहीं मिली. मंगल पांडे को सबसे पहले साल 2017-2022 तक स्वास्थ्य और कृषि मंत्री बनाया गया था. इसके बाद फिर 2024 से 2025 तक स्वास्थ्य मंत्री रहे. नीतीश सरकार में तीसरी बार भी उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था लेकिन यह कार्यकाल सबसे छोटा रहा.
बिहार में 32 मंत्रियों ने ली शपथ
बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व मुख्यमंत्रीन नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. समारोह में निशांत कुमार सहित कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली.
Advertisement
नई कैबिनेट में किस पार्टी को मिली कितनी जगह?
यह भी पढ़ें
सम्राट सरकार के कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के 15, JDU के 13, LJP रामविलास के दो, HAM और RLM के एक-एक नेताओं ने मंत्रीपद की शपथ ली. JDU कोटे से श्रवण कुमार और लेसी सिंह जैसे अनुभवी चेहरों के साथ श्वेता गुप्ता जैसे नए नेताओं को मौका मिला है. वहीं 'HAM' से संतोष सुमन और एलजेपीआर के दो नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.