Advertisement

Loading Ad...

बागपत में किसान दिवस की बैठक में ‘मटरू’ लंगूर की एंट्री, कुर्सी छोड़कर DM बोली- इधर बैठ जाओ, Video हुआ Viral

मटरू लंगूर कुछ देर तक टेबल पर रखे कागजों और आसपास की चीजों को देखता रहा, मानो वह भी किसानों की समस्याएं सुन रहा हो. इस अनोखे दृश्य को वहां मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया.

Image Credits: Screen grab
Loading Ad...

बागपत में आयोजित किसान दिवस की बैठक उस समय अचानक चर्चा का विषय बन गई, जब एक शरारती लंगूर, जिसे लोगों ने प्यार से “मटरू” नाम दे दिया, बिना बुलाए सभा में पहुंच गया. बैठक में जिले के अधिकारी, किसान और जनप्रतिनिधि मौजूद थे. माहौल पूरी तरह गंभीर था, लेकिन मटरू की एंट्री ने सब कुछ बदल दिया.

डीएम की कुर्सी पर बैठा लंगूर

लंगूर सीधे कुर्सियों के बीच से होता हुआ टेबल तक पहुंच गया और आराम से बैठ गया, मानो वह भी बैठक का हिस्सा हो. कुछ लोग घबरा गए, तो कुछ अपनी हंसी नहीं रोक पाए. इस दौरान वहां मौजूद जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बेहद शांत और समझदारी भरा रवैया दिखाया. उन्होंने बिना किसी हड़बड़ी के अपनी कुर्सी छोड़ दी और लंगूर को बैठने का इशारा किया और कहा—“बैठ, इधर बैठ.” डीएम के इस व्यवहार से वहां मौजूद लोगों को भी हिम्मत मिली और माहौल सामान्य बना रहा.

Loading Ad...

मोबाइल में कैद हुआ लंगूर का मस्ती भरा वीडियो

Loading Ad...

मटरू लंगूर कुछ देर तक टेबल पर रखे कागजों और आसपास की चीजों को देखता रहा, मानो वह भी किसानों की समस्याएं सुन रहा हो. इस अनोखे दृश्य को वहां मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया.

यह भी पढ़ें

देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग इस घटना को मजेदार अंदाज में शेयर कर रहे हैं और डीएम अस्मिता लाल की तारीफ करते नहीं थक रहे. बागपत की यह किसान बैठक अब मटरू लंगूर की वजह से लंबे समय तक याद रखी जाएगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...