जम्मू और कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर मिला आईईडी, बम स्क्वॉड ने किया डिफ्यूज
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही हाईवे के किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ की जा रही है. श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे पर आईईडी किसने लगाया इसकी जांच की जा रही है.
Follow Us:
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया. श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे पर गश्त के दौरान सुरक्षाबलों को सड़क किनारे एक संदिग्ध आईईडी मिला, जिसे बम स्क्वॉड ने तुरंत निष्क्रिय कर दिया.
रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान मिला संदिग्ध आईईडी
हाईवे पर आईडीडी मिलने के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. जानकारी के अनुसार रूटीन पेट्रोलिंग ड्यूटी करते समय सैनिकों ने संदिग्ध चीज देखी. संभावित खतरे को भांपते हुए आर्मी ने तुरंत इलाके को सुरक्षित कर लिया और एहतियात के तौर पर आम लोगों और गाड़ियों की आवाजाही रोक दी.
इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और एसओजी बारामूला और पुलिस पोस्ट ओल्ड टाउन की टीमें ऑपरेशन में मदद के लिए मौके पर पहुंचीं. स्थिति को संभालने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड (डीबीएस) को भी बुलाया गया.
मौके पर ही किया गया आईईडी डिफ्यूज
इसके बाद जांच करने के बाद डीबीएस ने मौके पर ही आईईडी को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया, जिससे कोई नुकसान या कोई हताहत न हो. पूरा ऑपरेशन कोऑर्डिनेटेड और प्रोफेशनल तरीके से किया गया.
इलाके में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन तेज
घटना के बाद, पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सुरक्षाबलों ने अब सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया है. सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से इलाके की गहनता से जांच कर रही हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और विस्फोटक सामग्री तो नहीं छिपाई गई.
अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की कोशिशें लगातार राजी रहेंगी और ऐसे किसी भी खतरे से निपटने के लिए सभी उपाय किए जाएंगे.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही हाईवे के किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ की जा रही है. श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे पर आईईडी किसने लगाया इसकी जांच की जा रही है.
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी इस तरह से आईईडी बरामद किया गया था. एक बार फिर से आतंकवादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया है. उन्होंने कहा कि समय पर की गई कार्रवाई ने एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement