Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को मारी टक्कर, हादसे में 8 लोगों की मौत

सड़क किनारे मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे. तभी तेज रफ्तार के साथ एक बेकाबू कार आई और लोगों को रौंदते हुए चली गई.

Image Source- Representative Image
Loading Ad...

पंजाब (Punjab) के संगरूर में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को टक्कर मार दी. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई घायल हैं. इस भयानक एक्सीडेंट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. 

जानकारी के मुताबिक, हादसा संगरूर के लहरागागा में हुआ. जहां सड़क किनारे मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे. तभी तेज रफ्तार के साथ एक बेकाबू कार आई और लोगों को रौंदते हुए चली गई. घायलों को आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जान गंवाने वाले ज्यादातर मजदूर अलीशेर गांव के रहने वाले थे. 
हादसे के समय 23 लोग काम कर रहे थे. 

आरोपी ड्राइवर की पहचान 

Loading Ad...

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर कुछ देर रूका भी था, बाद में कुछ लोगों ने ही उसे भगाया. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की पहचान परगट सिंह काला के तौर पर की है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा. 

Loading Ad...

वहीं, घटना के बाद आस-पास की फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी बाहर आए और उन्होंने घायलों को जल्द से जल्द हॉस्पिटल पहुंचाया. हालांकि कई मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी और कुछ घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. उन्होंने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है. 

कांग्रेस ने की मुआवजे की मांग

Loading Ad...

हादसे पर कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह वड़िंग ने दुख जताया. उन्होंने मुआवजे की मांग करते हुए कहा, 'लेहरा में हुई उस दुखद घटना से गहरा दुख हुआ है, जहां एक तेज रफ़्तार कार ने 8 मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए. यह दिल तोड़ने वाली घटना है. ये सबसे गरीब मजदूर हैं जो अपनी आजीविका चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे.’

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद बड़ा एक्शन, पुलिस ने VIP पास रद्द किए, आयोजकों के लिए दिशानिर्देश जारी

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...