नीले ड्रम में धड़, सूटकेस में भरा सिर... लखनऊ में बेटे ने किया कारोबारी पिता का कत्ल, वजह जानकर पुलिस भी सन्न
UP की राजधानी लखनऊ में एक बेटे ने रिश्तों का खून कर दिया. 21 साल के अक्षत ने गोली मारकर पिता की हत्या की और फिर शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिए.
Follow Us:
Lukcnow Businessman Murder Case: मेरठ की मुस्कान माहेश्वरी और उसके नीले ड्रम वाली कहानी ने हर किसी को झकझोर दिया था. किस तरह एक पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ पति के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरकर उसे सीमेंट से लीप दिया था. अब ये ही खौफनाक तरीका लखनऊ में एक बेटे ने अपनाया है. 21 साल के बेटे ने अपने पिता की हत्या कर शव को नीले ड्रम में पैक कर दिया.
UP की राजधानी लखनऊ में एक बेटे की खौफनाक साजिश ने हर किसी के रौंगटे खड़े कर दिए. यहां पैथोलॉजी लैब मालिक पिता की 21 साल के इकलौते बेटे ने हत्या कर दी. बेटे ने पिता को पहले गोली मारी, फिर टुकड़े किए और नीले ड्रम में भर दिए.
सिर कहीं, धड़ कहीं, पुलिस ने कैसे ढूंढा?
ये वारदात आशियाना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-L की है. मृतक मानवेंद्र सिंह वर्धमान पैथोलॉजी लैब के मालिक थे. शराब के कारोबार से भी जुड़े थे. पुलिस के मुताबिक, बेटे अक्षत ने ही पिता की हत्या कर शव के टुकड़े अलग अलग जगहों पर छुपाए थे. बेटे ने धड़ के टुकड़े ड्रम में भरे और सिर को कार में रखकर दूर फेंक आया. पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर मानवेंद्र सिंह के शरीर के टुकड़े खोजे.
कारोबारी मानवेंद्र सिंह
बहन के सामने पिता को मारी गोली
बताया जा रहा है अक्षत ने अपनी बहन के सामने पिता को गोली मारी थी. इस दौरान उसने बहन को किसी को न बताने की धमकी भी दी. डरी-सहमी बहन चुप रही. वारदात के बाद आरोपी ने कार की सफाई की क्योंकि उसमें पिता का कटा हुआ सिर रखा था.
वारदात के बाद मानवेंद्र सिंह के घर के बाहर जमा लोग
खुद ही दर्ज करवाई पिता की गुमशुदगी रिपोर्ट
पिता को बर्बरता से मारने के बाद बेटे का ड्रामा शुरू हुआ और वह तीन दिन बाद थाने पहुंचा. अक्षत ने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. अक्षत ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी की सुबह पिता ने उसे जगाकर कहा था कि वह दिल्ली जा रहे हैं और अगले दिन लौट आएंगे. इसके बाद उनके तीनों मोबाइल फोन बंद हो गए और आखिरी लोकेशन काकोरी में मिली थी.
हालांकि बेटे के हाव भाव से पुलिस को उसी पर शक हुआ. जिसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो सारा सच सामने आ गया. जिसे सुन पुलिस भी हैरान रह गई. अक्षत की निशानदेही पर मानवेंद्र सिंह के शव के टुकड़े अलग-अलग जगहों से बरामद किए.
बेटे ने पिता की हत्या क्यों की?
यह भी पढ़ें
पुलिस जल्द से जल्द इस सवाल का जवाब जानना चाहती थी कि आखिर अक्षत ने पिता को इतनी बेरहमी से क्यों मारा? अपने कबूलनामे में अक्षत ने जो बताया उससे पुलिस का दिमाग घूम गया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता चाहते थे कि वह NEET क्वालीफाई करके MBBS करे. वह इस बात पर अड़ा था कि MBBS के लिए उस पर जबरदस्ती न की जाए. वह पिता से कहता था कि पैथोलॉजी लैब की जगह लॉन या रेस्टोरेंट खोला जाए, जो ज्यादा अच्छा बिजनेस रहेगा. इसी बात को लेकर 20 फरवरी को पिता से बहस हुई थी. गुस्से में उसने पिता को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें