Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

गोरखपुर में आकाशीय बिजली हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिवार की सरकार करेगी आर्थिक मदद

गोरखपुर के राजघाट पर गुम्बदनुमा छज्जे पर आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हुआ. मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए.

Image Source: IANS
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती नदी के राजघाट पर एक गुम्बदनुमा छज्जा पर आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनशीलतापूर्वक संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए आकाशीय बिजली से मृत्यु की दशा में अनुमन्य चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि मृतकों के परिजनों को शीघ्रता से उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं. बता दें कि इस हादसे में आलोक अस्थाना और संजय सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई. 

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

हादसे की प्रत्यक्षदर्शी राजघाट पर ही दुकान चलाने वाली गुलजारी निषाद ने बताया कि रविवार पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक तेज आवाज के साथ, घाट पर निर्मित गुम्बदों में से एक गुम्बद पर आकाशीय बिजली गिरी. इस हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना जताते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश जारी किए. उन्होंने मृतकों के परिजनों को ऐसी आपदा में शासन से अनुमन्य सहायता राशि देने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार मुख्यमंत्री राहत कोष से भी धनराशि दी जाएगी.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: 'आप अकेले नहीं, पूरी सरकार आपके साथ...', चित्रकूट में बाढ़ प्रभावितों से मिले CM योगी, वितरित की राहत सामग्री, पुनर्वास का दिया भरोसा

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि गोरखपुर में आकाशीय बिजली गिरने की इस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन ने जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...