जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'आप अकेले नहीं, पूरी सरकार आपके साथ...', चित्रकूट में बाढ़ प्रभावितों से मिले CM योगी, वितरित की राहत सामग्री, पुनर्वास का दिया भरोसा

CM योगी ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात के दौरान कहा कि वो आश्वस्त करना चाहते हैं कि आपदा पीड़ित लोग इस मुश्किल घड़ी में खुद को अकेला ना समझें, पूरी सरकार उनके साथ हैं. इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान राहत सामग्री भी वितरित की और पुनर्वास का भरोसा दिलाया.

Author
06 Sep 2026
( Updated: 06 Sep 2026
01:50 PM )
'आप अकेले नहीं, पूरी सरकार आपके साथ...', चित्रकूट में बाढ़ प्रभावितों से मिले CM योगी, वितरित की राहत सामग्री, पुनर्वास का दिया भरोसा
Image Source: VIDEOGRAB/YT/ Yogi Adityanath
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चित्रकूट जिले का दौरा किया. यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य की प्रगति का जायजा लिया और प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा भी की. 

यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री ने हाल की बाढ़ से प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की. इतना ही नहीं उन्होंने आपदा के कारण बेघर हुए परिवारों को जमीन आवंटन के प्रमाण-पत्र भी सौंपे, ताकि वे रहने के लिए जमीन हासिल कर सकें.

इस दौरान चित्रकूट में बाढ़ से पीड़ित 800 से अधिक परिवारों को राहत सामग्री और लाभार्थियों को चेक देने के बाद अपने संबोधन में कहा कि जलप्लावन की इस भीषण आपदा के दौरान प्रभावित परिवारों से जुड़े हुए हमारे सभी सम्मानित सदस्यगण, बहनों और भाइयों, आज आपदा की इस घड़ी में आप सबको डबल इंजन की सरकार की ओर से मैं यह कहने आया हूं कि इस मुश्किल दौर में डबल इंजन की सरकार आपके साथ खड़ी है.

जो त्रासदी हुई है, उसका मैंने मौके पर जाकर जायजा लिया है. जिस दिन अचानक यहां पानी आया था, उस दिन मैं बलिया के दौरे पर था. मैंने तत्काल लखनऊ में अधिकारियों को कॉल करके SDRF और PAC की अतिरिक्त कंपनी को तुरंत चित्रकूट रवाना करवाया था, जो यहां युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही थीं. शाम को 7:00 बजे मैंने यहां के जिला प्रशासन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करके लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का आदेश दिया था. इतने बड़े पैमाने पर मंदाकिनी नदी में इतना जल आया है; बात करूं तो गत वर्ष मात्र 360 मिलीमीटर जल आया था, बरसात हुई थी. इस बार 660 मिलीमीटर से अधिक बारिश इस पूरे वैली में होने के कारण, एमपी से पानी आया जो चार-चार मंजिल तक पहुंच गया. मैंने दुकानों, मंदिरों और घरों के नुकसान को देखा है.

Advertisement

ये भी पढ़े: '2017 से पहले राहत का पैसा तक खा जाते थे सपाई...', बाढ़ प्रभावितों की हकमारी को लेकर सपा पर बरसे CM योगी

हम इससे इसकी विकरालता का अंदाजा लगा सकते हैं, आपदा की विकरालता का अंदाजा. अभी इसके बाद मैं बैठक भी करूंगा. बैठक लेने के बाद फिर मैं प्रशासन से इसके बारे में कहूंगा. नदी के कैचमेंट एरिया में निर्माण कार्य करेंगे तो नदी अपना स्वाभाविक रूप जब लेगी, तो जो भी अतिक्रमण होगा और जो भी उसके दायरे में होगा, सब नदी के साथ बह जाएगा. हमें नदी के एरिया में निर्माण से बचना होगा, नदी के स्वाभाविक रास्ते को खंडित नहीं करना होगा.

इतना पानी आया लेकिन प्रभु की कृपा है, यहां के ऋषि-मुनियों और देवताओं की कृपा है कि कोई जनहानि नहीं हुई है. नहीं तो जितना पानी था, वह व्यापक जन-धन की हानि का कारण बनता.

Advertisement

ये भी पढ़े: ‘योगी पथ: बेमिसाल’ परिचर्चा में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के प्रयासों की सराहना

मैं आपको इस बात से आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपदा की इस घड़ी में आप अकेले नहीं हैं. चाहे वह सामान्य परिवार हो, व्यापारी हो, मठ-मंदिर हो या कोई भी हो; इन सबको जो भी नुकसान हुआ होगा, उसकी सरकार की ओर से सहयोग करने की पूरी व्यवस्था की जा रही है.

दूसरी बात, मैंने पहले ही कह रखा है कि अगर बाढ़ की चपेट में किसी गरीब का घर आता है, किसी आपदा के कारण किसी का भी घर पूरी तरीके से खत्म हो जाता है, तो उसको प्रधानमंत्री आवास योजना में, नहीं तो मुख्यमंत्री आवास योजना में तत्काल मकान और जमीन का पट्टा दिया जाएगा.

Advertisement

अभी ऐसे ही लोगों को धनराशि वितरित की गई है. लेकिन प्रशासन को यह स्पष्ट निर्देश है कि वह इंतजार किए बिना इसका सर्वेक्षण करे, और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी आदेशित किया गया है. लोगों की सुरक्षा, खाने-पीने और चिकित्सा समेत अन्य सुविधाओं के लिए अधिकारियों को कहा गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे पहले भी चित्रकूट ने बाढ़ के दंश को झेला है, लेकिन पूर्व की सरकार में बाढ़ राहत का पैसा सपाई गुंडे खा जाते थे. किसी भी गरीब और जरूरतमंद को कोई राहत सामग्री नहीं मिलती थी; अगर कोई ज्यादा हो-हल्ला करता था तो उसे सूखा ब्रेड दे दिया जाता था. इसे मैंने खुद पूर्व की सरकार के समय में निरीक्षण के दौरान देखा है.

हमने 2017 में तय किया था कि जो भी पीड़ित परिवार है, उसको कच्चा राशन उचित मात्रा में उपलब्ध कराया जाएगा, इसके साथ-साथ उन्हें जरूरी सामान उपलब्ध कराना है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जो राहत सामग्री मिली है वह लगभग 50 किलो की है. इससे पीड़ित लोगों को राहत मिलेगी. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की संवेदनशीलता का कदम है.

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के साथ खड़ी है. इसलिए मैं आपसे कहूंगा कि यह आपदा की घड़ी है, आपने जिस धैर्य के साथ सामना किया; मैंने बीच में फिर कार्यक्रम बनाया था लेकिन मौसम ने मेरा साथ नहीं दिया, इसलिए मैं नहीं आ पाया. आज भी मौसम रास्ते में बहुत खराब था लेकिन मैंने तय किया कि आज चलेंगे. इसलिए मैंने कहा कि आज चित्रकूट संकट में है तो मैं जरूर जाऊंगा.

चित्रकूटवासी आज संकट में हैं, तो मैं प्रभु श्री राम का भक्त होने के नाते उनके बीच में खड़ा होने के लिए आज चित्रकूट पहुंचा हूं.

यह भी पढ़ें

फसल का भी सर्वे होगा, जहां भी जो नुकसान हुआ होगा, सबको राहत उपलब्ध करवाई जाएगी. जो सड़कें टूट गई हैं, उन सबको फिर से बनाने के लिए भी धनराशि की कोई कमी नहीं है, सब काम जल्द से जल्द होगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें