Advertisement
'तुझे घर में घुसकर मार दूंगा', पोस्टर लगाने पर सपा कार्यकर्ता ने दलित छात्र को दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने CM से लगाई मदद की गुहार
लखनऊ में एक दलित छात्र को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने जान से मारने की धमकी दी है. पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया है कि उसे यह धमकी पोस्टर लगाए जाने को लेकर दी गई है.
Advertisement
लखनऊ में 'यूथ अगेंस्ट माफिया' संगठन से जुड़े एक दलित छात्र को जान से मारने की धमकी मिली है. छात्र अर्पित को एक अज्ञात नंबर से कॉल कर गालियां दी गईं और जातिसूचक शब्द कहे गए. कॉल करने वाले ने अर्पित को जान से मारने की धमकी भी दी है.
सपा कार्यकर्ता पर धमकी देने का आरोप
शुरुआती जानकारी में जो बात सामने आ रही है, उसके मुताबिक आरोपी समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता है. पीड़ित छात्र अर्पित ने इस संबंध में हसनगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
Advertisement
दरअसल, पूरा विवाद पोस्टर लगाने से शुरू हुआ. शिकायतकर्ता सुमित और अर्पित का आरोप है कि उन्हें फोन कर धमकाया गया कि तुमने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ पोस्टर लगाया है, तुम्हें छोड़ूंगा नहीं.
Advertisement
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र अर्पित ने अपनी शिकायत में लिखा-
दिनांक 9/4/2026 की सुबह 10:22AM पर 80******** नंबर से एक कॉल आई. कॉल पर व्यक्ति द्वारा अपना नाम S.K. Singh, कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी बताया. उस व्यक्ति द्वारा मुझे अभद्र भाषा में बात करते हुए गंदी गालियां दी गईं तथा अत्यंत अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया. इतना ही नहीं उक्त व्यक्ति ने मेरे प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. तथा यह कहा कि तुमने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ पोस्टर लगाया है, मैं तुम्हें छोड़ूँगा नहीं. तुम जहाँ रहते हो, तुम्हें वहीं आकर खत्म कर दूँगा.
Advertisement
"सपा के PDA में 'D' का मतलब धमकी है"
धमकी मिलने के बाद पीड़ित छात्र अर्पित ने समाजवादी पार्टी के PDA वाले नारे पर तीखा पलटवार करते हुए इस दलितों के खिलाफ बताया है. अर्पित ने कहा कि अखिलेश के PDA में 'D' का मतलब धमकी है.
'गीदड़ भभकियों से डरेंगे नहीं'
Advertisement
अर्पित ने कहा कि वह ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं है. दलित छात्र अर्पित ने कहा कि वो माफिया और गुंडागर्दी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे.
CM योगी से लगाई न्याय की गुहार
'यूथ अगेंस्ट माफिया' के सदस्य शोभित वर्मा का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत दर्ज करने में आनाकानी कर रही है. पूरी जानकारी देने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही. शोभित वर्मा ने पूरे मामले में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है.
Advertisement
सीएम योगी पर पूरा भरोसा
यह भी पढ़ें
शोभित ने कहा कि हमारे पास लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, लेकिन हमारी शिकायत न तो दर्ज की गई और न ही पुलिस द्वारा कार्रवाई की कोई बात कही गई. लेकिन, इन छात्रों ने सीएम योगी पर पूरा भरोसा जताया है कि उनके हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई अवश्य होगी और न्याय हार हाल में मिलेगा.