Advertisement
'मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं...', राघव चड्ढा का AAP से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय
आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से अलग होने की घोषणा कर दी है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे साथ दो तिहाई से ज्यादा AAP के राज्यसभा सांसद हैं.
Advertisement
आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक राघव चड्ढा ने पार्टी से अलग होने की घोषणा कर दी है. राघव चड्ढा ने कहा है कि AAP अपने सिद्धांतों से भटक गई है, और इसी वजह से वो पार्टी से दूर जा रहे हैं. राघव चड्ढा ने AAP से इस्तीफे का ऐलान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया. राघव ने कहा कि उनकी खुद की पार्टी में उनकी आवाज दबाई जा रही थी.
राघव चड्ढा ने शायराना अंदाज में अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैंने इस लिए किनारा कर लिया, क्योंकि मैं उनके गुनाहों में शामिल नहीं हो सकता था. एक शेर पढ़ते हुए उन्होंने कहा-
''मैं उनकी दोस्ती के काबिल नहीं था, क्योंकि मैं उनके गुनाहों में शामिल नहीं था.''
Advertisement
'दो-तिहाई से ज्यादा सांसद हमारे साथ हैं'
Advertisement
राघव चड्ढा ने आगे कहा कि राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं और दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं. उन्होंने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, और आज सुबह हमने सभी जरूरी दस्तावेज, जिनमें हस्ताक्षरित पत्र और अन्य औपचारिक कागज़ात शामिल हैं, राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं. जैसा कि मैंने बताया, दो-तिहाई से ज़्यादा सांसद हमारा समर्थन कर रहे हैं और हम जल्द ही आपको पूरी सूची उपलब्ध करा देंगे. उनमें से तीन सांसद अभी आपके सामने यहां मौजूद हैं. इनके अलावा, विश्व-स्तरीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे और उन्होंने भी कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.
'हमारे पास सिर्फ दो रास्ते थे'
Advertisement
AAP की गतिविधियों से खुद को अलग करने को लेकर पूछे जा रहे सवालों पर भी राघव चड्ढा ने खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा आज हम एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, जहां हमारे पास सिर्फ दो ऑप्शन थे- पहला कि हम राजनीति छोड़ दें, और पिछले 16 साल तक हमने सार्वजनिक जीवन में जो काम किए उन्हें त्याग दें. दूसरा विकल्प था कि हम अपनी पॉज़िटिव एनर्जी को सही दिशा में आगे ले जाएं.
राघव चड्ढा ने की पीएम मोदी की तारीफ
केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले 12 सालों में बीजेपी सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में कई ऐसे मज़बूत फैसले लिए, जिन्हें लेने से पहले की सरकारों के नेता डरते थे. चाहे वो आतंकवाद की जड़ों को उखाड़ने का फैसला हो, या फिर भारत को दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में किए गए कार्य हों. जनता ने इस नेतृत्व पर तीन बार मुहर लगाई है और अब हम भी उसी नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे.
Advertisement
गलत पार्टी में सही व्यक्ति
राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें लग रहा था कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं. इसी वजह से उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया है. मैं किसी भी कीमत पर उनके गुनाहों में शामिल नहीं हो सकता था.
'आम जनता से जुड़े मुद्दे उठाता रहूंगा'
Advertisement
राज्यसभा सांसद ने कहा कि हम सब ख़ुद को सौभाग्यशाली समझ रहे हैं कि हम मोदी जी की लीडरशिप में और गृह मंत्री अमित शाह की संकल्प शक्ति में बिना रुके और बिना डरे देश के लिए काम करेंगे. मैं उन लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं, जिन्हें थोड़ा दुख था कि अब मैं जनता से जुड़े मुद्दे कैसे उठा पाऊंगा, तो मैं बता देना चाहता हूं कि मैं आम जनता से जुड़े मुद्दों को उसी जोश के साथ उठाता रहूंगा.
संदीप पाठक ने भी की AAP से रिश्ते समाप्त करने की घोषणा
यह भी पढ़ें
वहीं, संदीप पाठक ने कहा, "मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि ऐसा समय भी आएगा, लेकिन आज वह स्थिति सामने है. आज मैं आम आदमी पार्टी से अपने सभी रिश्ते समाप्त करने की घोषणा करता हूं. मैं एक किसान परिवार से आता हूं. कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई-लिखाई की और हमेशा एक ही उद्देश्य रहा, देश के लिए कुछ सार्थक करना."