Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘हर दुख-दर्द में साथ है सरकार’ बाढ़ पीड़ितों के लिए खुद मैदान में उतरे CM योगी, हाथों से बांटी राहत सामग्री, सौंपे चेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में बाढ़ इलाकों का हवाई सर्वे किया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और राहत सामग्री बांटी. फर्रुखाबाद से उन्होंने सपा पर भी बड़ा प्रहार किया.

Image Source- NMF Input
Loading Ad...

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. CM योगी ने बाढ़ का स्थायी समाधान कराने के लिए लोगों को आश्वस्त किया. 

उन्होंने कहा, मां गंगा के उफान से पानी का फैलाव हो रहा है. इससे फसल का काफी नुकसान हुआ है. सरकार ने 9 वर्ष में सैकड़ों करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं. जनप्रतिनिधियों के मुताबिक बाढ़ की समस्या का समाधान करने के लिए गंगा नदी की ड्रेजिंग कर उसे चैनलाइज करना होगा. 

CM योगी ने इन इलाकों का किया दौरा

Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिल्ट को बाहर तटबंध के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा. यह परियोजना यहां की आवश्यकता है. नदी के चैनलाइज होने से फसल बचेगी और स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी. 

Loading Ad...

CM योगी ने लिया हवाई जायजा

Loading Ad...

CM योगी ने हवाई सर्वेक्षण कर फर्रुखाबाद की बाढ़ प्रभावित सदर, कायमगंज और अमृतपुर तहसीलों में बाढ़ के हालात देखे. इसके बाद वह पुलिस लाइन में 1000 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया. 

बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री 

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपने हाथों से कई परिवारों को राहत सामग्री, आश्रयहीन परिवारों को भूमि आवंटन प्रमाण पत्र और आपदा मोचक निधि से राहत राशि भी दी. उन्होंने पीड़ित परिवारों से संवाद कर उनका दुख साझा किया और विश्वास दिलाया कि सरकार हर दुख-दर्द में आपके साथ खड़ी है. 

Loading Ad...

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रशासन, पीडब्ल्यू समेत संबंधित विभागों को बाढ़ का पानी उतरते ही टूटी सड़कों का तत्काल निर्माण शुरू करने का निर्देश भी दिया. 

बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए किसानों का मांगा साथ

CM योगी ने कहा कि प्रशासन ड्रेजिंग का कार्य शुरू करने की तैयारी करें. बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए किसानों का सहयोग मांगते हुए उन्होंने कहा कि इसमें अगर आपकी जमीन आएगी तो उचित मुआवजा मिलेगा. हम फर्रुखाबाद को बाढ़ से मुक्त कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे. उन्होंने बाढ़ से फसल को हुए नुकसान का सर्वे करने का निर्देश दिया और कहा कि यह रिपोर्ट आते ही किसान के खाते में डीबीटी के माध्यम से सहायता धनराशि भेज दी जाएगी. 

Loading Ad...

अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम, एंटी रैबीज और दवाएं उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सीजन में सांप, बिच्छू और अन्य विषैले कीड़ों का डर रहता है. सरकार ने पहले ही सीएचसी, जिला अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम, एंटी रैबीज और पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था की है. जिन क्षेत्रों में पानी घुस गया है, वहां पशुओं के चारे, वैक्सीन, दवा की भी पूरा इंतजाम है. जनप्रतिनिधि और फील्ड में तैनात टीम लगातार जनसेवा कर रही है. 

50 किलो राहत सामग्री किट दे रही सरकार

Loading Ad...

मुथ्यमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले दिनों लखनऊ में फर्रुखाबाद के विधायकों और जिलाध्यक्ष के साथ बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की चर्चा की गई थी. प्रभारी मंत्री को भेजकर राहत कार्यों की निगरानी, समीक्षा और ठोस रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा था. हमारी पूरी संवेदना पीड़ितों के प्रति है. राहत कार्यों के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम, बाढ़ चौकियां और राहत शिविर चल रहे हैं. जिन गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है, वहां प्रभावित परिवारों के लिए शासन ने रहने, भोज की व्यवस्था कराई है. जो लोग घर में सुरक्षित रह सकते हैं, उन तक 50 किलो राहत सामग्री की किट पहुंचाई जा रही है, जिसमें 

10 किलो आटा
10 किलो चावल
10 किलो आलू
2 किलो अरहर दाल

इसके अलावा तेल, चना, लाई, मसाला, बाल्टी, बरसाती, डिग्निटी किट समेत 50 आइटम शामिल हैं. 15 दिनों से तीनों विधायक सभी पीड़ितों तक पहुंचकर स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं. 

Loading Ad...

हर दुख-दुर्द में साथ खड़ी है सरकार- CM योगी

मुख्यमंत्री ने बाढ़ की विभीषिका से जूझ रही 102 गांवों की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार हर दुःख-दर्द में साथ खड़ी है. जरूरत के मुताबिक हर मदद पहुंचाई जाएगी. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को पढ़ाने के लिए पहली बार शिक्षक शिविरों और गांवों में जाकर कक्षाएं ले रहे हैं. स्वास्थ्य शिविर, राहत सामग्री समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. 

Loading Ad...

आश्रयहीन परिवारों को भूमि आवंटन प्रमाण पत्र देते हुए CM योगी

'अब बदल चुका है फर्रुखाबाद'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि फर्रुखाबाद बदल चुका है. यहां गंगा एक्सप्रेसवे का लिंक एक्सप्रेसवे आ रहा है और यह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ेगा. अब फर्रुखाबाद के पास भी अपना एक्सप्रेसवे होगा. सड़कों के चौड़ीकरण, ओवरब्रिज और गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं. सड़कें अच्छी होने से बाढ़ के बावजूद कनेक्टिविटी बनी हुई है. 

Loading Ad...

‘किसानों के साथ है सरकार’

CM योगी ने कहा कि फर्रुखाबाद खेती किसानी की बेल्ट है. यहां आलू किसानों की काफी संख्या है. जिन किसानों का आलू कोल्ड स्टोरेज में है, उनके लिए प्रति बोरा धनराशि की व्यवस्था की गई है. डबल इंजन सरकार किसानों के साथ है. 

उन्होंने कहा, 2017 में 275 से 300 रुपये के बीच प्रति क्विंटल गन्ना का दाम मिलता था. आज यह राशि 400 रुपये क्विंटल है। हमने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर पर्ची, घटतौली आदि से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, फसलों की खरीद के साथ ही मक्का के लिए भी क्रय केंद्र स्थापित किए हैं. पेरू की मदद से आगरा में आलू का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र काम कर रहा है. दुनिया के बाजार की मांग के अनुरूप आलू उपलब्ध करवाना और किसानों को वैल्यू एडिशन के साथ जोड़ कर उनकी आमदनी कई गुना बढ़ाई गई है.

Loading Ad...

अब युवाओं की नौकरी से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता

CM योगी ने कहा कि पहली बार बिना भेदभाव हर जनपद के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है. फर्रुखाबाद के साथ कोई भेदभाव, अन्याय नहीं कर सकता. अब सरकारी नौकरी, ओडीओपी के जरिए रोजगार के नए अवसर आ रहे हैं. सुरक्षा के बेहतरीन माहौल के कारण UP को सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव (50 लाख करोड़) प्राप्त हुए हैं. इस निवेश से युवाओं को रोजगार और सम्मान मिलेगा. 2017 के पहले सैफई सिंडिकेट नौकरी पर हावी था, नौजवान नौकरी से वंचित रहता था. अब युवाओं की नौकरी से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता. किसी ने कोशिश की तो उसे जेल भेजेंगे और संपत्ति भी जब्त करेंगे.

बेटियों के पढ़ने से स्वावलंबी होता है समाज

Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उद्योग लगाने वाले युवाओं के लिए सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग, गरीब और निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय के साथ ही हर विकास खंड में कस्तूरबा गांधी विद्यालय हैं, जो अब 12वीं तक चल रहे हैं. बेटी जब पढ़ती है तो सिर्फ परिवार नहीं, बल्कि समाज भी स्वावलंबी होता है. अब CM कंपोजिट विद्यालय स्वीकृत हो रहे हैं. पहली से 12वीं क्लास तक इंटीग्रेटेड कैंपस में बच्चों के लिए शिक्षा और स्किलिंग की सुविधा है. उनके एंप्लॉयमेंट की व्यवस्था भी होगी. हर जनपद में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल स्किलिंग एंड एंप्लॉयमेंट जोन बनाने की कार्रवाई बढ़ी है. 60 वर्ष से अधिक आयु की सभी माताएं परिवहन निगम की बसों में लोकमाता अहिल्याबाई निशुल्क यात्रा की सुविधा प्राप्त कर रही हैं. स्नातक अंतिम वर्ष की 50 हजार मेधावी बेटियों को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत जल्द ही स्कूटी दी जाएंगी. 

गरीबों के हक पर डकैती डलवाता था सैफई सिंडिकेट

CM ने 3.52 लाख से अधिक आउटसोर्स कार्मिकों के साथ होने वाले भेदभाव का जिक्र करते हुए नवगठित उप्र आउटसोर्स सेवा निगम के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि अब कोई भेदभाव, लूट नहीं चलेगी. पहले की सरकार में ज्यादातर आउटसोर्सिंग एजेंसियां सैफई सिंडिकेट की थीं. वे गरीबों के हक पर डकैती डलवाते थे. हमारी सरकार ने कल उस पर ताला लगवा दिया. यह निगम हर कर्मचारी को न्यूनतम मानदेय भी दिलाएगा.जो कर्मचारी पहले 11,000 के बजाय 6 हजार ही पाता था, अब वह भेदभाव का शिकार नहीं होगा. अब न्यूनतम 20,000 मानदेय होगा और यह पैसा सीधे अकाउंट में जाएगा. स्वास्थ्य बीमा, ईपीएफ, घटना-दुर्घटना, बेटी की शादी, बच्चों की उच्च शिक्षा में भी सुरक्षा कवर मिलेगा. शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

Loading Ad...

अब जिम्मेदारी लेने वाली सरकार 

CM योगी ने कहा कि अच्छी सरकार किसानों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं समेत सभी वर्ग के लिए कार्य करती है. अब बाढ़ पीड़ित परिवारों को जमीन का पट्टा, आवास भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. पहले गरीब का घर आग से जलने पर उसे 4 हजार रुपये देकर कहा जाता था कि जाओ, जो करना है, करो. सरकार के इस लापरवाह व्यवहार का दंश गरीब को झेलना पड़ता था. अब डबल इंजन सरकार पूरी जिम्मेदारी लेते हुए गरीब के साथ खड़ी है. 

यह भी पढ़ें- दान-पैसे से लेकर भीड़ और सुरक्षा तक... राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्र के कंधों पर होंगी ये 5 बड़ी जिम्मेदारियां

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुनील कुमार शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर, डॉ. सुरभि, विधान परिषद सदस्य प्रांशुदत्त द्विवेदी, जिला पंचायत प्रशासक मोनिका यादव, BJP के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी, जिलाध्यक्ष फतेह चंद वर्मा उपस्थित रहे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...