×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बंगाल में CM ममता को झटका, चुनाव आयोग का एक्शन, हटाए गए DGP और कोलकाता CP, सिद्धनाथ गुप्ता बने पुलिस महानिदेशक

बंगाल में विधानसभा चुनाव चुनाव के ऐलान के साथ ही CM ममता बनर्जी को झटका लगा है. चुनाव आयोग ने TMC के दौर में नियुक्त DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर, मुख्य सचिव, गृह सचिव सहित कई अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया है.

Author
16 Mar 2026
( Updated: 16 Mar 2026
01:57 PM )
बंगाल में CM ममता को झटका, चुनाव आयोग का एक्शन, हटाए गए DGP और कोलकाता CP, सिद्धनाथ गुप्ता बने पुलिस महानिदेशक
अजय कुमार नंद (बाएं), सिद्ध नाथ गुप्ता (दाएं) फाइल फोटो

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सीएम ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने राज्य में आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. आयोग ने मौजूदा सीएम ममता द्वारा नियुक्त राज्य के DGP पीयूष पांडे को हटाते हुए सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके अलावा, सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.

बंगाल में चुनाव के ऐलान के साथ ही बदले गए राज्य के DGP

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आश्वासन दिया था कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हिंसा-मुक्त और शांतिपूर्ण होंगे. इसके अगले ही दिन पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जिनमें पश्चिम बंगाल के डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं, की नियुक्ति और तबादला किया है.

चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

चुनाव आयोग ने सोमवार को कई शीर्ष अधिकारियों के तत्काल तबादले और नियुक्ति का आदेश जारी किया. आदेश के अनुसार, 1992 बैच के आईपीएस सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी बनाने के अलावा, नटराजन रमेश बाबू को डीजी (करेक्शनल सर्विसेज), अजय मुकुंद रानाडे को एडिशनल डीजी (लॉ एंड आर्डर) नियुक्त किया गया है.

मुख्य सचिव और गृह सचिव को भी हटाने के आदेश

इससे पहले, रविवार रात को आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा के तबादलों का आदेश दिया. आयोग ने यह भी आदेश दिया कि दोनों किसी भी प्रकार के चुनाव संबंधी कार्य में शामिल नहीं होंगे. दुष्यंत नरियाला ने चक्रवर्ती, वहीं संघमित्रा घोष ने मीणा की जगह ली है.

ये भी पढ़ें: बंगाल, केरल और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, ECI ने की चुनाव तारीखों की घोषणा, लागू हुई आचार संहिता

राज्य में इस बार दो चरणों में चुनाव की घोषणा

ईसीआई ने रविवार को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे, जिसमें मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा. 2021 में बंगाल में 8 चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे.

यह भी पढ़ें

ईसीआई के अनुसार, इस बार पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. दोनों चरणों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी. चुनाव प्रक्रिया 6 मई तक पूरी हो जाएगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें