Advertisement
आजम खान के ठिकानों पर ED का शिकंजा, रामपुर से दिल्ली तक 10 जगह छापेमारी; जानें क्या है पूरा मामला
जेल में बंद आजम खान के खिलाफ ED ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में आजम खान व सहयोगियों के 10 ठिकानों पर PMLA के तहत छापेमारी शुरू की है. जांच में वित्तीय लेन-देन और संदिग्ध फंडिंग से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.
Advertisement
जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश और दिल्ली में एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू की है. एजेंसी की टीमें आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के 10 ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. यह कार्रवाई रामपुर, सहारनपुर और नई दिल्ली में चल रही है.
जानकारी के मुताबिक, ED की यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA के तहत की जा रही है. जांच एजेंसी का फोकस वित्तीय लेन-देन, कथित अनियमितताओं और संदिग्ध फंडिंग से जुड़े रिकॉर्ड पर है. छापेमारी के दौरान दस्तावेजों के साथ डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.
जौहर यूनिवर्सिटी पर भी जांच का फोकस
Advertisement
ED की कार्रवाई में आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और इससे जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट पर भी खास फोकस है. रामपुर स्थित यूनिवर्सिटी परिसर और ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों के ठिकानों पर जांच की जा रही है. सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती भी की गई है. जांच एजेंसी को आशंका है कि सरकारी ठेकों से जुड़े फंड में कथित गड़बड़ी कर कुछ रकम को ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी तक पहुंचाया गया. शुरुआती जांच के अनुसार, निजी ठेकेदारों के जरिए धन के कथित डायवर्जन और उसके इस्तेमाल की पड़ताल की जा रही है. हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी.
Advertisement
Rampur, Uttar Pradesh: The Enforcement Directorate (ED) conducted raids at multiple locations linked to Samajwadi Party leader Azam Khan. The action was taken in connection with a case related to the alleged use of black money in the construction of Jauhar University. Searches… pic.twitter.com/DQ6DXxjZ50
— IANS (@ians_india) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 19, 2026
पैसों के लेन-देन की होगी पड़ताल
Advertisement
ED की टीमों का मुख्य उद्देश्य कथित अपराध से हुई कमाई, बैंक ट्रांजेक्शन, वित्तीय दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाना है. एजेंसी ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों, वित्तीय सलाहकारों और संबंधित ठेकेदारों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है.
यह भी पढ़े:- 'ये फिर दंगा करवाना चाहते हैं...', शिवपाल के बयान पर CM योगी का करारा जवाब, बोले- सपा की सोच सामने आ गई
आजम खान को लेकर गरमाई है राजनीति
सपा नेता आजम खान को लेकर इन दिनों राजनीतिक बयानबाजी भी काफी तेज होती हुई दिखाई दे रही है. दरअसल, हाल के दिनों में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने जेल में जाकर आजम खान से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर सपा की सरकार बनती है तो आजम खान को गृह मंत्री बनाया जाएगा. शिवपाल यादव के इसी बयान पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ ने खुले मंच मंच से पलटवार करते हुए कहा था कि ये लोग ऐसे विचारधारा के लोगों को गृह मंत्री बनाने की बात कर रहे हैं. ये लोग प्रदेश में दंगा कराना चाहते हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
बहरहाल, कई स्थानों पर जांच जारी है. ऐसे में आने वाले समय में ED की कार्रवाई से जुड़े और भी अहम तथ्य सामने आ सकते हैं. यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जांच का दायरा आजम खान से जुड़े संस्थानों और कथित वित्तीय लेन-देन तक पहुंचता दिखाई दे रहा है.