Advertisement
सहारनपुर में दहेज रहित शादी, केवल 1 रुपये और नारियल से दिया समाज को संदेश
इस अनूठी पहल की सराहना न केवल क्षेत्र में, बल्कि दूर-दराज तक की जा रही है और लोग इसे दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देख रहे हैं.
Advertisement
सहारनपुर जनपद के सरसावा क्षेत्र में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां एक दूल्हे ने दहेज रहित शादी कर दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत संदेश दिया. दूल्हे ने वधू पक्ष से केवल एक रुपये और नारियल लेकर विवाह संपन्न किया.
समाज के लिए प्रेरणादायक पहल
कस्बे के समीप ग्राम मीरपुर निवासी चौधरी ओमपाल सिंह, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और सरसावा आर्य जाट समाज विकास समिति के संयुक्त सचिव भी हैं, ने अपने पुत्र का विवाह बिना दहेज के कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया.
Advertisement
उनके पुत्र मेजर मधुर चौधरी का विवाह ब्रजमंडल की रहने वाली कैप्टन ज्योति सौरोत के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर मात्र एक रुपये का प्रतीकात्मक शगुन स्वीकार किया गया.
Advertisement
क्या बोले लड़के के पिता
Advertisement
चौधरी ओमपाल सिंह का कहना है कि उनके लिए बहू ही सबसे बड़ा दहेज है. उन्होंने बताया कि कई बार प्रतिष्ठित परिवारों से रिश्ते आए, लेकिन उन्होंने और उनके परिवार ने बिना दहेज शादी करने का संकल्प लिया.
उन्होंने कहा, “धन-दौलत तो आती-जाती रहती है, लेकिन एक संस्कारी बेटी दो परिवारों को जोड़कर रखती है.” उनकी पत्नी ने भी कहा कि बेटी ही असली लक्ष्मी होती है और वही घर को समृद्ध बनाती है.
दूल्हे की सोच
Advertisement
मेजर मधुर चौधरी ने दहेज रहित विवाह के बाद बताया, “जब मैं स्कूल में पढ़ता था, तब अखबारों में अक्सर दहेज के कारण रिश्ते टूटने की खबरें पढ़ता था. उसी समय मैंने संकल्प लिया था कि पहले बड़ा अधिकारी बनूंगा और उसके बाद शादी करूंगा, और शादी में केवल ₹1 ही लूंगा, कोई अन्य दहेज नहीं लूंगा.”
मेजर बनने के बाद मैंने यह बात अपने घरवालों को भी बता दी, इसलिए परिवार वालों ने मेरा साथ दिया और मैंने केवल 1 रुपये और नारियल लेकर ही शादी की.
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपने माता-पिता के संस्कारों का सम्मान करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए.
Advertisement
अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय
यह भी पढ़ें
इस अनूठी पहल की सराहना न केवल क्षेत्र में, बल्कि दूर-दराज तक की जा रही है और लोग इसे दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देख रहे हैं.