Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

UP में डिजिटल क्रांति को मिली रफ्तार... प्रयागराज में बनेगा एयरटेल का 10 मेगावाट डेटा सेंटर, खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो रहा है, इसी क्रम में यूपीसीडा ने प्रयागराज की सरस्वती हाईटेक सिटी में 10 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर की स्थापना के लिए एयरटेल एनएक्सट्रा को LoI जारी किया है. परियोजना के लिए 4.43 एकड़ भूमि आवंटित की जाएगी.

Image Source: Screengrab
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पारंपरिक औद्योगिक विकास के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, डिजिटल अर्थव्यवस्था और भविष्य की जरूरतों से जुड़े उद्योगों का भी प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है. प्रदेश सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों, बेहतर औद्योगिक आधारभूत सुविधाओं और उद्यमियों को मिल रहे प्रोत्साहन का परिणाम है कि देश की अग्रणी कंपनियां उत्तर प्रदेश में अपनी औद्योगिक एवं तकनीकी परियोजनाएं स्थापित करने के लिए आगे आ रही हैं. इसी कड़ी में अब प्रयागराज में आधुनिक डेटा सेंटर की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है. उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने प्रयागराज स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी में 10 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर की स्थापना के लिए मेसर्स एयरटेल एनएक्सट्रा प्राइवेट लिमिटेड को 5 नवंबर 2026 को लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) जारी किया है. परियोजना के लिए कंपनी को 4.43 एकड़ भूमि (प्लॉट संख्या-5 एवं 7) आवंटित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

220 करोड़ रुपये का निवेश, 300 लोगों को मिलेगा रोजगार

भारती एयरटेल समूह की डेटा सेंटर क्षेत्र में कार्यरत कंपनी द्वारा इस परियोजना में लगभग 220 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है. परियोजना के धरातल पर उतरने से लगभग 300 लोगों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है. इससे प्रयागराज में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित गतिविधियों और सहायक व्यावसायिक सेवाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था का मजबूत केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार का फोकस केवल निवेश आकर्षित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश में ऐसा आधुनिक औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करने पर है, जो नई तकनीक, नवाचार, डेटा प्रबंधन और डिजिटल सेवाओं के विस्तार को गति दे सके. प्रयागराज में प्रस्तावित डेटा सेंटर इसी दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ाने वाला कदम है.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: 5 साल की मेहनत, पहले प्रयास में सफलता... CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर भावुक हुए वैज्ञानिक अधिकारी, बोले- सपना हुआ साकार

Loading Ad...

डेटा स्टोरेज और क्लाउड कंप्यूटिंग को मिलेगा बढ़ावा

एयरटेल एनएक्सट्रा भारत में हाइपरस्केल और एज डेटा सेंटर का व्यापक नेटवर्क संचालित करती है. कंपनी उद्यमों, क्लाउड सेवा प्रदाताओं और विभिन्न संस्थानों को सुरक्षित एवं विश्वसनीय डेटा सेंटर सेवाएं उपलब्ध कराती है. ऐसे प्रतिष्ठित समूह का प्रयागराज में निवेश के लिए आगे आना प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और निवेश के अनुकूल वातावरण को दर्शाता है. इस परियोजना से प्रदेश में डेटा स्टोरेज, क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल सेवाओं और सूचना प्रौद्योगिकी आधारित औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. साथ ही, इससे स्थानीय स्तर पर तकनीकी एवं सहायक सेवाओं से जुड़े व्यवसायों के लिए भी नए अवसर खुलेंगे.

Loading Ad...

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : डॉ. बलकार सिंह

इस अवसर पर यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. प्रयागराज के सरस्वती हाईटेक सिटी में 10 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव प्रदेश में आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से प्रयागराज को डेटा सेंटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी आधारित गतिविधियों के उभरते केंद्र के रूप में विकसित करने में सहायता मिलेगी. इससे डेटा स्टोरेज, क्लाउड सेवाओं और डिजिटल तकनीक से संबंधित औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

यह भी पढ़े: दुनिया चखेगी यूपी का स्वाद! ODOP के बाद अब स्थानीय व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी, कारीगरों और हलवाइयों को 20 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि प्रयागराज में प्रस्तावित यह डेटा सेंटर परियोजना न केवल शहर को आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी, बल्कि उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख डेटा सेंटर और तकनीकी निवेश केंद्रों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी. निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास के नए अवसरों के साथ यह पहल प्रदेश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई गति देने में सहायक बनेगी.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...