Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

काशी में CM योगी का दो दिवसीय दौरा... शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन को करेंगे संबोधित, कानून-व्यवस्था की भी करेंगे समीक्षा

सीएम योगी आदित्यनाथ 14 अक्टूबर से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में संबोधित करेंगे और बाबा काल भैरव व काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे.

Image Source: Screengrab
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (14 अक्टूबर) को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित शिक्षक एवं स्नातक महासम्मेलन (जनसभा) को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वह काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद भी लेंगे. सीएम कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों एवं  प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे.

MLC चुनाव के लिए करेंगे प्रचार 

शिक्षक एवं स्नातक महासम्मेलन का आयोजन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दोपहर में प्रस्तावित है. इसमें वाराणसी खंड के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों के शिक्षक एवं स्नातक मतदाता शामिल होंगे. यह महासम्मेलन वाराणसी खंड के शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है. वाराणसी खंड विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. इस निर्वाचन क्षेत्र में वाराणसी और मीरजापुर मंडल के जिलों के साथ बलिया सहित कुल आठ जिले शामिल हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा चुनावी दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: योगी सरकार के 65 प्रेरणा मार्ट का कमाल... नवरात्र में पूजा सामग्री बेचकर आत्मनिर्भर बन रहीं वाराणसी की ग्रामीण महिलाएं

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा धार्मिक, प्रशासनिक और चुनावी लिहाज से अहम माना जा रहा है. महासम्मेलन के जरिए बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने के साथ मुख्यमंत्री विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और एयर शो की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...