Advertisement
CM फडणवीस का दिवाली पर बीएमसी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा,140 परिवारों को मिलेगा नया आशियाना
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कुल 140 फ्लैट की चाबियां कर्मचारियों को सौंपेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह आवास कुल 4,166.90 वर्ग मीटर के भूखंड क्षेत्रफल में बने हुए हैं
Advertisement
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कर्मचारियों को नए आवासों की चाबी सौपेंगे. मुंबई में बीएमसी कर्मचारियों को आश्रय योजना कक्ष, चरण-2 के तहत आवास वितरित किए गए हैं.
मुख्यमंत्री बीएमसी कर्मचारियों को देंगे दिवाली गिफ्ट
मुंबई के कोलाबा स्थित राजवाडकर स्ट्रीट, पंचशील नगर में यह समारोह आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक राहुल नार्वेकर, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.
Advertisement
मुंबई की महापौर रितु राजेश तावड़े की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में उपमहापौर संजय घाड़ी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. इसके अलावा विधायक अमित साटम, सांसद अरविंद सावंत, विधायक सुनील शिंदे और विधायक राजहंस सिंह सहित मुंबई महानगरपालिका के विभिन्न दलों के गुटनेता, समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगरसेवक भी समारोह में शामिल होंगे.
Advertisement
इस अवसर पर बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे और अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पश्चिम उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा सहित महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.
140 फ्लैट की चाबियां कर्मचारियों को सौंपेंगे मुख्यमंत्री
Advertisement
यह भी पढ़ें
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कुल 140 फ्लैट की चाबियां कर्मचारियों को सौंपेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह आवास कुल 4,166.90 वर्ग मीटर के भूखंड क्षेत्रफल में बने हुए हैं. इन आवासों में हर इमारत में ग्राउंड फ्लोर के अलावा 3 और मंजिलें हैं. पहले का फ्लैट का कुल क्षेत्रफल 150 वर्ग फुट था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 300 वर्ग फुट किया गया है. इसके अलावा, हर फ्लैट में अलग शौचालय और बाथरूम बने हुए हैं.