Advertisement

Loading Ad...

बंगाल में भगवा जीत का जश्न- कोलकाता में कहीं बंटी झाल मुड़ी, तो कहीं कमला भोग, जमकर थिरके BJP कार्यकर्ता

Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों में भाजपा कार्यकर्ता मिठाइयां और झाल मुड़ी बांटकर अपनी जीत जश्न मना रहे हैं.

Image Source: IANS/Video Grab
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर 'कमला भोग' और 'झाल मुड़ी' जैसी मिठाइयां बांटी गईं. इसके साथ ही, भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए.

बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं का जोरदार जश्न

कोलकाता में पार्टी मुख्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे हैं और जश्न मना रहे हैं. इसी क्रम में स्थानीय नेता नारायण चट्टोपाध्याय 'कमला भोग' व 'झाल मुड़ी' लेकर पहुंचे. उन्होंने सभी को 'झाल मुड़ी' खिलाई. 

Loading Ad...

बंगाल की जनता ने दिया पीएम को आर्शीवाद

Loading Ad...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि आज खुशी का दिन है. आज भगवा गुलाल उड़ेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की 'झाल मुड़ी' खाई थी. राज्य की जनता ने दोनों हाथ उठाकर उन्हें आशीर्वाद दिया है. कुछ समय में भाजपा कार्यकर्ता बड़े स्तर पर जीत का जश्न मनाएंगे.

मतगणना केंद्रों के बाहर ‘जय श्रीराम ‘के नारे लगे

Loading Ad...

नादिया में रानाघाट मतगणना केंद्र पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. वहीं, कोलकाता में हेस्टिंग्स कॉलेज मतगणना केंद्र के बाहर रंगों के साथ जश्न मनाया गया. इस दौरान भाजपा समर्थकों ने 'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' नारे लगाए.

महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की

एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, "पीएम मोदी के जैसा प्रधानमंत्री न कोई हुआ है और न कोई होगा. उन्होंने हमारे देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. हम लोग उनके नेतृत्व में हिम्मत जुटा पाए हैं और ममता बनर्जी को हरा पाए हैं”. एक अन्य महिला कार्यकर्ता ने बंगाल में महिलाओं की असुरक्षा को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार के दौरान रात में महिलाओं का निकलना भी मुश्किल था. आज खुशी का दिन है और इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं.

Loading Ad...

ममता सरकार पर महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप

यह भी पढ़ें

मालदा में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुतोपा मुखर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया. उन्होंने कहा कि हमने बंगाल में बहुत अत्याचार झेला है. महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद बंगाल की महिलाओं के ऊपर अत्याचार को लेकर उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता था. कई जगह महिलाओं को जलाया गया, उन्हें मार दिया गया. उन्होंने कहा कि अब बंगाल में 'राम राज्य' आएगा. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यहां सुशासन की सरकार होगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...