जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘रामपुरी चाकू का डर दिखाकर…’ आजम खान को गृह मंत्री बनाने की चर्चा पर अखिलेश पर बरसे ओपी राजभर

सपा सांसद शिवपाल यादव ने आजम खान को गृह मंत्री बनाने का दावा किया था. इस पर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर प्रहार किया है. उन्होंने सीधी चुनौती देते हुए कहा, ‘दम है तो सार्वजनिक ऐलान करके दिखाइए’

Author
18 Aug 2026
( Updated: 18 Aug 2026
02:13 PM )
‘रामपुरी चाकू का डर दिखाकर…’ आजम खान को गृह मंत्री बनाने की चर्चा पर अखिलेश पर बरसे ओपी राजभर
Image Source- IANS
Advertisement

सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी पर लगातार फायर हैं. इस बार उन्होंने सपा सांसद शिवपाल यादव के बयान पर हमला किया है. शिवपाल यादव ने सपा सरकार आने के बाद आजम खान को गृह मंत्री बनाने का दावा किया था. इस पर ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर अखिलेश यादव पर कानून-व्यवस्था, पिछड़ों और बहुजन समाज के साथ-साथ आजम खान को लेकर उनकी राजनीति पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं. 

अपने पोस्ट में राजभर ने यहां तक कहा कि अगर अखिलेश यादव में दम है तो वह सोशल मीडिया पर एक बार साफ-साफ ऐलान कर दें कि आजम खान को गृह मंत्री नहीं बनाएंगे. सुभासपा चीफ ने अपने पोस्ट की शुरुआत अखिलेश यादव को सीधे संबोधित करते हुए की. उन्होंने लिखा, 'ए अखिलेश बाबू! एक कहावत है न कि ‘गांव बसा नहीं, लुटेरे पहले आ गये.’

PDA की नई फुल फॉर्म बताई

राजभर ने कहा कि आजम खान को सपा सरकार में गृह मंत्री बनाने की बात क्या सामने आई, उनका “PDA यानी ‘पीट देगा अशफाक गैंग” जोश में आ गया. उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल करते हुए लखनऊ के पारा इलाके की घटना का भी जिक्र किया. ओपी राजभर ने लिखा, 'लखनऊ के पारा इलाके का मामला पता है न?' इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के लोगों के चक्कर में उनके 'इमरान एंड फ्रेंड्स' ने पुलिस के इकबाल को चुनौती दे दी है. राजभर ने इस घटना को सपा की राजनीति और कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए अखिलेश पर हमला किया. 

मुजफ्फरनगर जैसे दंगे के आरोप से घेरा

Advertisement

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में अखिलेश यादव पर सबसे तीखा हमला आजम खान को गृह मंत्री बनाए जाने की चर्चा को लेकर किया. उन्होंने सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव आजम खान को गृह मंत्री बनाकर 'मुजफ्फरनगर जैसा दंगा यूपी के शहर-शहर में शुरू करवाना चाहते हैं?'

राजभर ने आगे लिखा कि क्या यही अखिलेश यादव का सपना है? उन्होंने अखिलेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि 'चौराहे-चौराहे खाकी की गिरेबान खींची जाए.’ राजभर ने दावा किया कि सपा सत्ता से बाहर होने के कारण इस तरह की राजनीति को लेकर बेचैन है और आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में इस तरह की घटनाएं होती रही हैं. 

रामपुरी चाकू का डर दिखाकर… 

Advertisement

सुभासपा चीफ ने अखिलेश यादव की सत्ता में वापसी की कोशिशों पर भी सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश सत्ता के लिए इसलिए छटपटा रहे हैं ताकि 'रामपुरी चाकू' का डर दिखाकर गैर-यादव पिछड़ों और बहुजनों को गांव-गांव में पिटवाया जा सके. 

अपने पोस्ट में राजभर ने जमीन-जायदाद पर कब्जे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सपा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने लिखा कि सत्ता में आने के बाद 'जर-जोरू-जमीन पर कब्जा' कराया जाएगा और गली-गली में बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जाएगी. राजभर ने इन आरोपों को सपा की पुरानी राजनीति से जोड़ते हुए कहा कि यही सब तो आप लोगों ने हमेशा से किया है. 

‘इस जन्म में सत्ता का सपना छोड़ दीजिए’

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह इस जन्म में सत्ता का सपना छोड़ दें और अगली पैदाइश में आजम खान को गृहमंत्री बनाने पर मेहनत करें. 

Advertisement

इसके बाद राजभर ने आजम खान के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव को घेरा. उन्होंने लिखा कि जो आजम खान अखिलेश यादव के मंच से और उनकी मौजूदगी में 'परम आदरणीय भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर' को भू-माफिया बता सकते हैं, उन्हें अखिलेश यादव गृह मंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- 'सबको सस्पेंड करो' जनता दर्शन में आई महिला की फरियाद सुन गुस्से में आ गए CM योगी, ऑन द स्पॉट लिया एक्शन

राजभर ने सवाल उठाया कि अगर ऐसे व्यक्ति को गृह मंत्री बनाया गया तो वह गैर-यादव पिछड़ों और बहुजन समाज के खिलाफ क्या करेगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान के गृह मंत्री बनने पर बहुत षड्यंत्र और पाप किए जाएंगे और बहुजन समाज के खिलाफ जुल्म ढाए जाएंगे. 

‘समूचा बहुजन समाज डरा हुआ है’

Advertisement

राजभर ने अपने पोस्ट में यह भी दावा किया कि आजम खान को गृह मंत्री बनाए जाने के सपने के ऐलान के बाद समूचा बहुजन समाज डरा हुआ है. उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि फिलहाल उन्हें बहुजन समाज को डराने में ही मजा आता है।

अखिलेश को सीधी चुनौती

पोस्ट के आखिर में ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को खुली चुनौती दी. उन्होंने लिखा कि अगर अखिलेश यादव में दम है तो 'बस एक बार ट्विटर, AC-PC से ही घोषणा कर दीजिए कि आजम खान को गृहमंत्री नहीं बनाएंगे.’ राजभर ने इसके साथ सीधा सवाल किया- 'कर पाएंगे ऐसा? है दम?'

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें