जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'सबको सस्पेंड करो' जनता दर्शन में आई महिला की फरियाद सुन गुस्से में आ गए CM योगी, ऑन द स्पॉट लिया एक्शन

जनता दर्शन में कुछ अन्य लोगों ने भी जमीन से जुड़े मामलों में राजस्व कर्मियों की तरफ से लापरवाही किए जाने की शिकायत की, जिस पर सीएम ने संबंधित जिलाधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.

Author
18 Aug 2026
( Updated: 18 Aug 2026
03:21 PM )
'सबको सस्पेंड करो' जनता दर्शन में आई महिला की फरियाद सुन गुस्से में आ गए CM योगी, ऑन द स्पॉट लिया एक्शन
Image Credit : Facebook/@Yogi Adityanath Office
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है. जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने जब यह पीड़ा सुनाई कि दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो तो मुख्यमंत्री की भृकुटि तन गई.  

योगी की ‘खाकी’ को अमिताभ का सलाम, यूपी पुलिस के पहले एंथम ‘खाकी का सितारा’ ने दिखाई कानून-व्यवस्था की पूरी तस्वीर

महिला की पीड़ा सुन सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया कड़ा संदेश

उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला को रास्ता दिलवाया जाए. यदि रास्ता दिलवाने में लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार खुद को लाचार मानते हों तो उन सबको सस्पेंड किया जाए.

Advertisement

सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जहां भी भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली मिले तो वहां संबंधित कार्मिक या अधिकारी के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाए. प्रकरण की गंभीरता के अनुसार संबंधित के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए. सीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही कतई क्षम्य नहीं है.

जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मिले सीएम योगी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले. उनके पास जाकर समस्याएं सुनीं. उनके प्रार्थना पत्र अपने हाथ में लेकर उसका अवलोकन कर समस्या, शिकायत का संज्ञान लिया.

Advertisement

उन्होंने लोगों से कहा कि वे परेशान न हों, सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है. हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण प्रतिबद्धता के साथ कराया जाएगा. एक महिला की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा, ''रास्ता न दिलाने पर लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो.''

सीएम ने जिलाधिकारियों को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश 

जनता दर्शन में कुछ अन्य लोगों ने भी जमीन से जुड़े मामलों में राजस्व कर्मियों की तरफ से लापरवाही किए जाने की शिकायत की, जिस पर सीएम ने संबंधित जिलाधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें

जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार इलाज में पूरी मदद करेगी. इसके लिए जरूरतमंद लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा और इसके बाद भी जरूरत पड़ी तो विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
S
Shivkumar Neeraj
3 weeks ago

ज्यादा वाहवाही मत दिखाइए, हो सकता है यह प्रतिदिन 2.5 करोड़ विज्ञापन का असर हो?

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें