उज्जैन में 1133 करोड़ की जल आवर्धन परियोजना का भूमिपूजन, सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
सीएम मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन नगर निगम की 1133.67 करोड़ की लागत वाली ‘हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना’ का भूमिपूजन किया. इस परियोजना के अंतर्गत 600 से 3000 किलोलीटर क्षमता के 17 नए ओवरहेड टैंक निर्मित किए जाएंगे.
Follow Us:
मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1133 करोड़ रुपए की जल आवर्धन परियोजना का भूमिपूजन किया.
धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ होने जा रहा है. इस आयोजन में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं के साथ नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए सरकार की ओर से तमाम योजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1133 करोड़ रुपए की हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना का भूमिपूजन किया.
उज्जैन में आगामी समय में होने वाले सिंहस्थ के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं. निर्माण कार्यों की रफ्तार तेज है. वहीं सड़कों को दुरुस्त किए जाने के साथ कई मार्गों का निर्माण हो रहा है और महाकाल मंदिर के आसपास से लेकर अन्य स्थानों पर हुए अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है.
17 नए ओवरहेड टैंक बनेंगे
सीएम मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन नगर निगम की 1133.67 करोड़ की लागत वाली ‘हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना’ का भूमिपूजन किया. इस परियोजना के अंतर्गत 600 से 3000 किलोलीटर क्षमता के 17 नए ओवरहेड टैंक निर्मित किए जाएंगे.
708 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी
बताया गया है कि इस परियोजना के तहत 708 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसमें लगभग 534 किलोमीटर का नया वितरण नेटवर्क विकसित किया जाएगा. परियोजना के पूरा होने पर बड़ी आबादी को समय पर और पर्याप्त जल मिल सकेगा.
सिंहस्थ 2028 को लेकर व्यापक तैयारियां
दरअसल, यहां होने वाले सिंहस्थ को ध्यान में रखकर एक तरफ जहां नागरिक सुविधाओं को विस्तारित किया जा रहा है, वहीं क्षिप्रा नदी के घाटों को भी दुरुस्त और सुविधायुक्त बनाया जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि लाखों की तादाद में श्रद्धालु क्षिप्रा नदी के तटों पर स्नान करेंगे.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement